उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया। विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। विजय कुमार का कहना है कि वो अपने बेटियों को अपनी भूमि के अधिकार नहीं देंगे। जब तक बेटियों को शादी नहीं हुई हो, तब तक उनका अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होगा। महिला और पुरुष को साथ मिलकर काम करना होगा , तभी देश का विकास हो पाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदहाल से साक्षात्कार लिया। नंदहाल ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर महिला के भाई नहीं है तो मायके में भी अधिकार ले सकती है। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। नंदहाल का कहना है कि वो अपने बेटियों को अपने संपत्ति में भी अधिकार दे सकते है। सरकार सुविधाएं दे रही है ,उसके बावजूद भी बहुत से लोग अपने बेटियों को नहीं पढ़ा रहे है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बद्री प्रसाद से साक्षात्कार लिया। बद्री प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है। लोगो को सरकार के द्वारा मदद किया जा रहा है और कुछ मदद लोगो को खुद करना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर काम करेंगे तभी तो देश का विकास होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ढोढ़े से साक्षात्कार लिया। ढोढ़े ने बताया कि वो महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अल्ताफ से बातचीत की। अल्ताफ का कहना है महिलाओं को मायके में अधिकार तभी मिल सकता है जब उनका भाई न हो। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल सिंह से बातचीत की। राहुल सिंह का कहना है कि महिलाओं को मायके ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके से बातचीत की। ननके का कहना है कि महिलाओं को भूमि पर मायके या ससुराल दोनों जगह में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है उन्हें जानकारी उपलब्ध करवाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भवानी शरण से बातचीत की। भवानी शरण का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा जरूरी नहीं है क्योंकि वे घर की इज्जत हैं।उनका कहना है महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए संपत्ति में अधिकार पति का होता है। यदि मायके में भाई नहीं है तो महिला के पति का हक़ बनेगा
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी के विभिन्न पदों पर कुल 8113 रिक्तियां निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष से 36 वर्ष वाले वैसे व्यक्ति जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास किया हो ,वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।ओबीसी ,अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए आयु में छूट निर्धारित है। जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट ,सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता अनिवार्य होगी।इच्छुक व्यक्ति रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ,साथ ही आप इसी वेबसाइट के माध्यम से आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। आवेदन करने के लिए वेबसाइट है : rrbapply.gov.in . याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शुभकरण निषाद से बातचीत की। शुभकरण निषाद का कहना है कि महिलाओं को मायके या ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है वे अपने बेटियों को भी पढ़ाना चाहते हैं
