उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया। विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। विजय कुमार का कहना है कि वो अपने बेटियों को अपनी भूमि के अधिकार नहीं देंगे। जब तक बेटियों को शादी नहीं हुई हो, तब तक उनका अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होगा। महिला और पुरुष को साथ मिलकर काम करना होगा , तभी देश का विकास हो पाएगा।
