उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुरुप्रसाद से साक्षात्कार लिया। गुरुप्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए , क्युकी महिलायें इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है। महिलाओं को भूमि के अलावा सभी जगहों का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में पुरुष वर महिलाओं को अपने घरो से बाहर निकलने नहीं देते है। ग्रामीण क्षेत्र में जिनके पर बहुत धन है वो अपने घर की महिलाओं को बाहर जाने नहीं देते है और जिसके पार धन नहीं है , वहां महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य करते है। गरीबी के कारण बहुत सारे परिवार अपनी बेटियों को शिक्षित नहीं कराते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भगवान दत्त से साक्षात्कार लिया। भगवान दत्त ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अगर ससुराल में महिलाओं को हक़ नहीं मिला तो वे कहाँ जायेंगी, इसलिए भी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना जरुरी है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। भगवान दत्त का कहना है कि वो अपनी बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा देना चाहते है , क्योंकि भविष्य में अगर बेटी को कोई भी समस्या होती है , तो पिता और पैतृक संपत्ति ही काम आएगी। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकिशोर से साक्षात्कार लिया। रामकिशोर ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। उनका कहना है की वो अपने बेटियों को भूमि में अधिकार देना चाहेंगे। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी। जिस तरह से पुरुष जीवन जीते है , उसी तरह से महिलाओं को भी जीवन जीने का अधिकार है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विद्यावती से साक्षात्कार लिया। विद्यावती ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सावित्री से साक्षात्कार लिया।सावित्री का कहना है उन्हें भूमि पर अधिकार नहीं चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता का कहना है महिलाओं या बेटियों को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को शिक्षित होना चाहिए वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र का कहना है महिलाओं को जमीन में अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए मायके का नहीं मिलना चाहिए । उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय से साक्षात्कार लिया। अजय का कहना है महिलाओं को भूमि पर अधिकार मायके का मिलना चाहिए ससुराल में नहीं। साथ ही उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय राय से साक्षात्कार लिया। विजय राय का कहना है महिलाओं को भूमि पर अधिकार जिंदगी भर के लिए मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को पढ़ाना जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी कुमारी से साक्षात्कार लिया।मुन्नी कुमारी का कहना है महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को शिक्षित होना भी जरूरी है उनकी बेटी नहीं हैं इसलिए वे नहीं पढ़ा रही उनका कहना है बेटियाँ पढ़ेंगी तभी समाज का विकास होगा।
