उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नान्हू गुप्ता से बातचीत की। नान्हू गुप्ता का कहना है कि महिलाओं को केवल ससुराल के जमीन में अधिकार मिलना चाहिए मायके में नहीं। उनका कहना है महिलाओं या बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज कल सभी जगह महिलाएं काम कर रही हैं महिला सशक्तिकरण, सामूहिक कार्य, सिलाई मशीन का काम, बड़े कारखाने में हर जगह काम कर रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बैजू मौर्य से बातचीत की। बैजू मौर्य का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। जो पढ़ी लिखी महिलाएं हैं वे काम कर रही हैं अशिक्षित महिलाएं कुछ कर ही नहीं पाती क्योंकि उन्हें कोई जानकारी ही नहीं मिल पाती है। उनका कहना है कि महिलाओं या बेटियों का शादी के बाद संपत्ति में अधिकार ससुराल में होना चाहिए मायके में पुरुषों का अधिकार होता है।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जोगिंदर से साक्षात्कार लिया। जोगिंदर ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।उनको ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।भाई के होते बहन को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिल सकता है। यदि बहन विधवा हो जाए या किसी परेशानी में हो तो, इस परिस्थिति में पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजन सिंह से साक्षात्कार लिया। रंजन सिंह ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी और काम कर के आत्मनिर्भर होंगी । महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है।यदि रंजन बहन को जमीन में हिस्सा देते हैं तो इनको भी अपने ससुराल के जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश सिंह से साक्षात्कार लिया। दिनेश सिंह ने बताया कि ये किसान हैं। यदि महिला का भाई नही है तो पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिल सकता है। भाई होगा तो बहन को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमल सिंह से साक्षात्कार लिया। कमल सिंह ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। यदि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह का सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आमिर से बातचीत की।आमिर का कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्हें शिक्षित होना चाहिए। लोग बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं नहीं पढ़ाने की वजह से वे दर दर की ठोकरें खा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपाराम से बातचीत की।कृपाराम का कहना है महिलाओं को या बेटियों को मायके या ससुराल के संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं या बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है. साथ ही महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकास होगा। अशिक्षा के कारण महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो पाती हैं और उनके साथ हिंसा होता है इसलिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लाला राम से बातचीत की।लाला राम का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे है। उनका कहना है महिलाओं को शादी के बाद ससुराल में संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए शादी के पहले उनका अधिकार मायके में होता है।