दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि जमीन पर हक पुरुषों के साथ साथ महिलाओं का भी जन्मसिद्ध अधिकार है? क्या आप इस अधिकार को पाना चाहती हैं? क्या हम महिलाओं को एक ऐसी ज़िंदगी जीना चाहती हैं, जहां सम्मान के साथ अपने खेतों में फसल उगा सकें? इन्ही सब सवालों और जबाबो के साथ साथ ढेर सारी जानकारियों के साथ आ रहा है आपके अपने मोबाइल वाणी पर एक नया कार्यक्रम जिसका नाम है "अपनी जमीन, अपनी आवाज" . अगर आपके पास इससे जुडी कोई बात है , तो हम तक ज़रूर पहुँचाएँ
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से लल्लू प्रसाद बता रहे हैं कि के क्षेत्र के तालाब का पानी सुख गया है
लू लगने के लक्षण और घरेलू उपचार के साथ साथ सावधानियां और बचाव के तरीके, डॉक्टरी सलाह के साथ गर्मी से निपटने की तैयारियां। क्या आपने भीषण गर्मी यानी लू लगने के ऐसे लक्षण खुद में या अपने परिवार, दोस्त या पड़ोसी में देखे हैं? अगर हाँ, तो आपने या उन्होंने ऐसे में क्या कदम उठाए? भीषण गर्मी से जुड़ी और किस तरह की जानकारी आप सुनना चाहेंगे?
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से विशाल सिंह बता रहे हैं कि महिलाएं अपने पति का नाम नहीं लेती हैं और जब उनसे अपना नाम पुछा जाये , तो वे कहते हैं कि हमारे पति से पूछें। महिलाओं को अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चलना होगा
राघव राम शुक्ला पिता का नाम श्याम नारायण शुक्ला
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से राजेश पाठक मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की लैंगिक असमानता महिलाओं के कम आकलन के कारण है। शुरुआती समय में, महिलाएं केवल चूल्हे तक ही सीमित थीं, उन्हें बाहरी काम के लिए बहुत कम आंका जाता था। पहले महिलाएं भी बाहर जाकर कुछ काम कर सकती हैं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं, अगर आज की तारीख में महिलाओं को देखा जाए तो महिलाएं भी हर विभाग में काफी हद तक कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से राजेश पाठक मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की लैंगिक असमानता हमारे समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। लैंगिक असमानता निरक्षरता के कारण आती है, अगर समाज शिक्षित होगा, अगर महिलाएं शिक्षित होंगी, तो लैंगिक असमानता की समस्या नहीं होगी। जब महिलाएँ शिक्षित होंगी वे अपने अधिकारों की मांग करना सीख जाएँगी , वे मांग करने की कोशिश करेंगी ताकि लैंगिक असमानता को काफी हद तक कम किया जा सके।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राम मूरत बता रहे हैं कि पयागपुर गांव में पानी टंकी की सुविधा नहीं मिलने से परेशान है जनता।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को बीज उपचार करते समय कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए उसकी जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
