उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार तिवारी ने बताया कि बाढ़ आने से सारी फसल नष्ट हो जाती है, बाढ़ आने से बच्चों के पढ़ाई लिखाई में रूकावट आ सकती है। बिजली की भी समस्या बानी हुई रहती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार के साथ साथ रोजगार भी मिलना चाहिए। महिलाओं को भी खुद का रोजगार करना चाहिए, महिलाओं का भी भूमि में अधिकार होना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रूपा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जो अधिकार पुरुष को मिले है वो अधिकार महिलाओं को भी मिलने चाहिए। शिक्षित महिलाओ को नौकरी में अधिकार मिलना चाहिए, कुछ कारणों के वजह से महिलाओं को घरो के बाहर जाने की इज़ाजत नहीं मिलती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रीतमपुरवा के निवासी सूचपाल सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है की संपत्ति उनके बाप दादा की है अगर वो संपत्ति हम औरतो के नाम कर दे और वो किसी दूसरे के साथ चली जाए तो समस्या हो सकती है। महिलाओं के जीविका के लिए गुज़ारा मिलना चाहिए और महिलाओं को प्यार से समझाना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजुरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रतिपाल सिंह से बातचीत की। रतिपाल सिंह का कहना है कि महिलाओं के पति के ना रहने पर उनकी संपत्ति पर महिलाओं का हक़ होता है। हमारे समाज में जिस हिसाब से पुरूषों का हिस्सा लगता है उस हिसाब से महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिल सकता। पति के ना रहने पर पत्नी का हक़ बनता है उससे पहले नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है पहले की अपेक्षा अब महिलाएं जागरूक हो गयी हैं और सरकार भी उन पर ध्यान दे रही हैं। रतिपाल सिंह ने बताया जिस हिसाब से पुरूष का अधिकार लगता है महिलाओं को मिलना चाहिए लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं बना है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पाकीजा बानो से बातचीत की। पाकीजा बानो का कहना है कि उनके तीन बेटियां और चार बेटे हैं जिसमे यदि वे बेटों को अधिकार देते हैं तो बेटियों को कहाँ से हिस्सा देंगी। बेटियों का जब शादी होगा उन्हें ससुराल में हिस्सा मिलेगा ही मायके में भाइयों का हिस्सा है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की खेती में अजोला से क्या क्या लाभ होते हैं उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .