उत्तरप्रदेश राज्य ब्लॉक गिलौला मौजा बांसुखा गांव हरेला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि सिंह से बातचीत की। रवि सिंह का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है उन्हें जागरूक करने के लिए रोजगार मिलनी चाहिए।साथ ही शिक्षित महिलाएं घर से बाहर निकलेंगी तभी वे जागरूक हो पायेंगी। सरकार ने बहुत सारी योजनाएं निकाली जिससे महिलाएं आगे बढ़ रही। उनका कहना है कि शादी के पहले मायके में महिलाएं हैं तो उनका पूरा अधिकार है नहीं तो शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है अगर मायके में माता-पिता नहीं है भाई नहीं है तो उनका अधिकार भूमि में हो जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य ब्लॉक गिलौला मौजा बांसुखा गांव हरेला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय मिश्रा पिता का नाम चेतराम मिश्रा से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी, तो वे समझेंगी कि क्या करना है, कैसे बोलना है, कैसे चलना है, कैसे बैठना है, कैसे बात करनी है, किससे बात करनी है. महिलाओं को अगर घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा तो वे आगे नहीं बढ़ पायेंगे। सरकार ने बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं जिसके कारण महिलाएं अब बहुत आगे बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को शादी से पहले भूमि में अधिकार मिलना चाहिए शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार होता है। यदि माता पिता और भाई ना हो तो उन्हें भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश कुमार सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि लड़कियों को शादी से पहले पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद पति की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर काम कर रही हैं। सरकार द्वारा बहुत सारे योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन भ्रस्ट लोगों के वजह से उन्हें अधिकार नहीं मिल पाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य पोस्ट कुंडासर जिला बहराइच थाना फखरपुर तहसील कैसरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्की सिंह से बातचीत की। बातचीत में विक्की सिंह ने बताया कि महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए। यदि किसी का एक बेटा और एक बेटी है तो दोनों को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।लड़की चाहे तो शादी से पहले या बाद में अपने भाई को अधिकार दे सकती है नहीं तो उनका मायके में भी अधिकार होता है और ससुराल में भी । उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है चाहे लड़का हो या लड़की लेकिन पुरूष अपनी मानसिकता के कारण महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं देते।
उत्तरप्रदेश राज्य मौज भाटी कुंडा ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील कैसरगंज जिला बहराइच से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद कुमार से बातचीत की।विनोद कुमार का कहना है कि महिलाओं का मायके में भूमि का अधिकार शादी के पहले होना चाहिए और शादी के बाद ससुराल में उनका हक बनता है. यदि लड़की के माता पिता और भाई ना हो तो उन्हें भूमि का अधिकार मिलेगा
उत्तरप्रदेश राज्य मौज भाटी कुंडा ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील कैसरगंज जिला बहराइच से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमा देवी से बातचीत की।बातचीत में उमा देवी का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है इससे वे नौकरी या सिलाई मशीन में काम कर सकती हैं उनका कहना है उन्होंने भी सिलाई का काम सीखा है लेकिन कहीं फॉर्म नहीं भरा है । सरकार द्वारा कई योजनाए निकाली गयी हैं लेकिन लोगों को उसका लाभ नहीं मिलता। उन्होंने बताया पैसों की कमी के कारण महिलाएं व्यवसाय नहीं कर पाती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य मौज भाटी कुंडा ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील कैसरगंज जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद कुमार पिता का नाम राजू निषाद से बातचीत की।आनंद कुमार का कहना महिलाओं को भूमि मायके में शादी के पहले होना चाहिए उसके बाद में ससुराल में होता है उन्हें शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है तभी घर के बाहर नौकरी में भाग ले सकती हैं.
उत्तरप्रदेश राज्य मौज जगतपुर ब्लॉक हजूपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता पति का नाम नंदकिशोरसे बातचीत की। संगीता का कहना है महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए लेकिन उन्हें कोई अधिकार देना नहीं चाहते। महिलाओं को भूमि अधिकार शादी के पहले पूरा होना चाहिए और शादी के बाद ससुराल में उनका हक हो जाता है। पढ़ी -लिखी महिलाएं घर के अंदर बैठी हैं उनको कोई नौकरी नहीं मिलती जो पढ़ी लिखी नहीं हैं तो बेरोजगार हैं ही।
उत्तरप्रदेश राज्य हजूरपुर थाना बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदकिशोर से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को मायके में भी भूमि का हक होना चाहिए और शादी हो जाने के बाद में ससुराल में पूरा अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि लड़का और लड़की एक समान है. सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली जा रही हैं जिसका लाभ महिलाओं को लेना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य थाना हजूरपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का मायके में शादी न होने के पहले अधिकार है और शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में होता है हां इसके पश्चात अगर माता-पिता नहीं है मायके में तो उनका हक भूमि में होता है.
