उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार शर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे ड्राइविंग का काम करते हैं उनका कहना है कि मायके में भाई या कोई ना हो तभी महिला को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए नहीं तो नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार हो जाता है। यदि माता पिता भाई नहीं हैं तो उनका अधिकार ससुराल और मायके दोनों जगह होता है। महिलाओं और पुरुषों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है तभी जागरूक हो पाएंगे। हमारे समाज में बहुत सारी योजनाएं निकाली जा रही हैं जो अशिक्षित महिलाएं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं. जो महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं होती हैं। जो शिक्षित महिलाएँ हैं, वे यहाँ-वहाँ नौकरियों में भाग लेती हैं, कोई आंगनवाड़ी , कोई शिक्षा मित्र में वे किसी न किसी तरह से अपना पेट भर रहे हैं, वे अपने खर्चों का प्रबंधन कर रहे हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामविलास से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और जब तक शिक्षित नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे महिलाओं को महिलाओं को मायके में शादी के पहले पूरा अधिकार है और शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनीजर आजाद से साक्षात्कार लिया।मुनीजर आजाद ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले मायके में और शादी के बाद ससुराल में भूमि अधिकार मिलना चाहिए। वतर्मान समय में देश की महिलाएं पढ़ - लिख रही हैं। प्रशासनिक लापरवाही के कारण महिलाओं को भूमि में अधिकार नही मिल रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके तिवारी से साक्षात्कार लिया।ननके तिवारी ने बताया कि महिलाओं को शादी के बाद ससुराल में पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। मायके में उनका कोई अधिकार नही होता है। महिलाएं अब शिक्षित हो रही हैं। महिलाएं पुरुषों की ताकत होती हैं।
नाम उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार ने बताया कि अविवाहित लड़कियों का मायके में और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षा के कारण महिलाओं को महिला हित से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लाभ से वो वंचित रह जाती हैं। महिलाओं को जागरूक होना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिल कुमार तिवारी से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत में अनिल कुमार तिवारी का कहना है कि महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में अधिकार हो जाए यह कानून लागु हो जाने से बढ़िया है। महिलाओं की शादी नहीं होती है माता पिता नहीं रहते हैं तो उनका अधिकार बनता है। इससे वे पूरी तरह से सहमत हैं। उनका कहना है कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं शिक्षा के क्षेत्र में ,हर काम में चाहे नौकरी पेशे में वे बराबर की भागीदार बन रही हैं और सहयोगी भी हैं कंधे से कन्धा मिलाकर काम कर रही हैं इसलिए वे खुश हैं। सरकार के तरफ से बहुत सारी योजनाएं चलायी जा रही हैं जिनका लाभ शिक्षित महिलाओं तक नहीं पहुंच रहा है क्योंकि उनपर दबाव पड़ रहा है जब तक वे जागरूक नहीं होंगी घर से बाहर नहीं निकलेंगी शिक्षा प्राप्त नहीं करेंगी। अनिल कुमार का कहना है कि यदि लड़की है और शादी कर ली हैं या बहु आ गयी है तो वो भी उनकी मदद करें और अगर वो पढ़ना चाहती हैं तो पढ़ाएं अगर कोई नौकरी करना चाहती हैं तो नौकरी का मामला है तो उसमे भी सहयोग करें जिससे हमारा देश आगे बढ़ सके
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राज नारायण शर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि का कहना है महिलाओं को जब तक शादी नहीं होता है तब तक मायके में पूरा अधिकार है शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में होता है और समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है पीछे नहीं होगी तब तक योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव तकिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद शरीफ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है , नौकरी करने के लिए उनका शिक्षित होना जरुरी है, तभी हम विकास कर पाएंगे। बहुत से पुरुष चाहते है की हमारे घर की महिला बाहर निकल कर शिक्षित हो और बहुत से लोग नहीं चाहते है की उनके घर की महिला घर से बाहर निकले। महिलाओं का भूमि में अधिकार होना चाहिए, चाहे उनकी शादी हुई हो या न हुई हो। महिलायें भी संपत्ति में बराबर की हकदार है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से धन्ना देवी से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे घर का काम करती हैं। उन्होंने पढ़ाई नहीं की है। उनका कहना है कि पिता माता और भाई कोई नहीं हैं तो लड़कियों का अधिकार है और अगर हैं तो लड़कियों का अधिकार जब तक शादी नहीं होती तब तक रहता है,शादी होने के उनका अधिकार नहीं होता है। उनका कहना है उनकी एक लड़की है वे उनको पढ़ा रही हैं ,हमारे समाज में लड़कियां पढ़ेंगी नहीं तो आगे नहीं बढ़ पायेंगी। धन्ना देवी का कहना है वे समूह में जुड़ी हैं लेकिन उससे उन्हें उसका कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने मोबाइल वाणी से एक बैठक करवाने की मांग की है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से विनीत कुमार सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का पैतृक संपाति में शादी के पहले पूरा अधिकार है और शादी के बाद कोई अधिकार नहीं है। अगर लड़की का भाई नहीं है , तो अगर पिता चाहे तो अधिकार दे सकता है। शिक्षा के लिए महिलाओं के साथ कोई रोक टोक नहीं होना चाहिए। कुछ परिवारवाले महिलाओं पर दबाव डालते है, और उन्हें बाहर जाने से रोकते है
