उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव नौबस्ता से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से इसहाक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भी बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण सिंह से साक्षात्कार लिया।अरुण सिंह ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति जागरूक होना बहुत जरुरी है। समाज में कई महिलाएं आगे बढ़ गई हैं , मगर आज भी कई महिलाएं चाह कर भी आगे नही बढ़ पा रही हैं। अरुण सिंह घर - घर जा कर महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें महिला सशक्तिकरण, समूह का कार्य, सिलाई का काम, अस्पतालों में काम , इत्यादि। जहां महिलाएं काम कर रही हैं और पैसे कमा रही हैं । शिक्षित महिला ही न्याय और अधिकार के प्रति आवाज उठा सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा गंगाजमुनी गांव गंगाजमुनी से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यज्ञ नारायण द्विवेदी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित कर के उन्हें जागरूक किया जा सकता है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा भैंसाहा गांव घोपिया से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं को शादी से पहले अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं को हिस्सा उनके ससुराल में मिलता है। महिलाओं को शिक्षित करना जरुरी है। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा सरस गांव सरस से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अवधेश यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में हिस्सा स्तिथि के हिसाब से मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है और उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा जिगनिया छत्रपाल गांव जिगनिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से परशुराम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। गरीबी के कारण बहुत से लोग अपने बच्चो को नहीं पढ़ा पाते है। अशिक्षित महिला सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश निषाद से साक्षात्कार लिया। रमेश निषाद ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में मायके या ससुराल एक जगह हिस्सा मिलना चाहिए। दोनों जगह नही मिलना चाहिए। कानून अपने जगह है और व्यवहारिकता अपने जगह है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम जीवन से साक्षात्कार लिया।राम जीवन ने बताया कि विवाहित महिलाओं को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। कानून बनने से कुछ नही होता है शादी के बाद महिला का घर ससुराल होता है,उसके बाद लड़की के बारे में क्या सोचा जाए ?महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव चौधरी से साक्षात्कार लिया। शिव चौधरी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। जब - तक महिलाएं शिक्षित नही होंगी कारोबार और नौकरी नही कर पाएंगी तथा अपने अधिकार से वंचित रहेंगी। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति में अधिकार होता है और विवाहित महिलाओं को की सम्पत्ति में अधिकार होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम अवतार से साक्षात्कार लिया। राम अवतार ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। अगर वो शिक्षित नही होंगी तो नौकरी कैसे करेंगी ?विवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार है। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में पूरा अधिकार है