उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा भैंसाहा गांव घोपिया से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं को शादी से पहले अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं को हिस्सा उनके ससुराल में मिलता है। महिलाओं को शिक्षित करना जरुरी है। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है।