उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वामी दयाल से साक्षात्कार लिया।स्वामी दयाल ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में बेटी को अधिकार मिलना चाहिए। हिस्सा लेने में भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता से साक्षात्कार लिया।सुनीता ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में बेटी को जमीन नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद जमीन कैसे मिल सकता है। बेटी शादी के बाद जमीन का हिस्सा लेगी तो भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा और वो पटीदार हो जाएगी।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटू से साक्षात्कार लिया। छोटू ने बताया कि लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए। अनपढ़ महिलाओं के लिए सरकार और परिवार को शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह की जमीन एवं सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुधना से साक्षात्कार लिया। बुधना ने बताया कि महिलाओं को मायके में सम्पत्ति अधिकार नही होना चाहिए। ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। ये अपने बेटा को पढ़ा रही हैं , मगर बेटी की पढ़ाई छुड़वा दिया है। इनको किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार ने बताया कि विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। कानून के बाजजूद ये बहन या बेटी को हिस्सा नही देंगे। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। इनके यहां अनपढ़ महिलाएं सिलाई कर के कमा रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गजानंद से साक्षात्कार लिया।गजानंद ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। पिता की सम्पत्ति में भाई - बहन दोनों का हक़ है। हिस्सा लेने पर भाई - बहन के रिश्ते में दिक्कत आ सकती है,मगर उसे सुलझाना होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रीमती निशा से साक्षात्कार लिया।श्रीमती निशा ने बताया कि भाई नही है तो मायके की सम्पत्ति में अधिकार मिल सकता है और यदि भाई हैं तो सिर्फ ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को पढ़ाई करना चाहिए। निशा आठवीं तक पढ़ी हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता देवी से साक्षात्कार लिया।सीता देवी ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए। शादी से पहले मायके में अधिकार हो सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज से साक्षात्कार लिया।सूरज ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए। जब तक शिक्षित नही होंगी कोई काम नही कर पाएंगी
