उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंद कुमार पांडे से साक्षात्कार लिया। नंद कुमार पांडे ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए, कुछ परिवार गरीबी के कारण अपने बच्चो को नहीं पढ़ा पाते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिमल से साक्षात्कार लिया । बिमल ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए, महिलाओं के जीवन में बहुत सारी परेशानिया होती है , उन्हें अपने बच्चो और परिवार को देखना होता है इसलिए उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिला अपने अधिकारों के बारे में नहीं जान पाती है ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधे श्याम वर्मा से साक्षात्कार लिया।राधे श्याम वर्मा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।पिता के जमीन पर जितना भाइयों का अधिकार है उतना ही अधिकार बेटियों का भी होता है। सम्पत्ति में हिस्से को लेकर भाई - बहन का रिश्ता बिगड़ सकता है,मगर हक़ - अधिकार सब को मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वीरेंद्र प्रताप पांडेय से साक्षात्कार लिया।वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।सम्पत्ति में जितना पुरुषोंका धिकार होता है,उतना महिलाओं का भी अधिकार होता है। सम्पत्ति बंटवारे को लेकर भाई - बहन के बीच दरार आ सकती है। शिक्षित और अशिक्षित दोनों महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। ये उनका हक़ है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलम देवी से साक्षात्कार लिया।नीलम देवी ने बताया कि यदि कोई कारखाना या कंपनी खुल जाएगा तो महिलाओं को काम मिल जाएगा और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामवरण वर्मा से साक्षात्कार लिया।रामवरण वर्मा ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि अधिकार मिलेगा तो वो कमाएंगी और अपने बच्चों पालन पोषण करेंगी। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया।दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।सरकार आंगनबाड़ी के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित करने का प्रयास कर रही है और उनको जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । साथ ही भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।महिलाओं को कानून के माध्यम से भूमि का अधिकार भी दिया गया है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विश्वजीत सिंह से बातचीत की।विश्वजीत सिंह का कहना है कि महिलाओं को भूमि अधिकार आसानी से मिल सके उसके लिए उन्हें शिक्षित करना जरूरी है।तभी वे जागरूक हो पायेंगी बिना शिक्षा का वे जागरूक नहीं हो पायेंगी।महिलाओं को भूमि में बराबर का हिस्सा चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है साथ ही घर से बाहर निकलना बहुत जरूरी है बिना घर से बाहर निकले वे कुछ नहीं कर सकती।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लवलेश कश्यप से बातचीत की। लवलेश कश्यप का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं हैं उनके लिए जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए। महिलाओं को भूमि में मायके या ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुँच पाती उन्हें जानकारी उपलब्ध करवाना जरूरी है। साथ ही महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है अभी सरकारी स्कूलों में भी अच्छी पढ़ाई होती है। मायके या ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुँच पाती उन्हें जानकारी उपलब्ध करवाना जरूरी है। साथ ही महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है अभी सरकारी स्कूलों में भी अच्छी पढ़ाई होती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शमशेर अली से बातचीत की। शमशेर अली का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है अभी जो अनपढ़ महिलाएं है उनके पास रोजगार नहीं है। साथ ही उनका कहना है सरकारी योजनाओं का लाभ सबको मिलना चाहिए जो पढ़ी लिखी हैं उनको भी और जो अनपढ़ हैं उनको भी मिलना चाहिए। महिलाएं घर पर रहकर खाना बना सकती हैं उनके पति काम कर ही रहे हैं। जो योजनाए आती हैं वो लोगों तक नहीं पहुंच पाती अधिकारी लोग उसे खा जाते हैं।
