उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंदर से साक्षात्कार लिया।राजेंदर ने बताया कि महिलाओं को आसानी से भूमि का अधिकार मिल जाएगा तो उसमे घर बनवा सकते हैं,दुकान खोल सकते हैं , किराए पर दे सकते हैं,खेती कर सकते हैं। भूमि अधिकार के लिए महिलाओं को शिक्षा और पैसों की जरुरत है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरस्वती से साक्षात्कार लिया।सरस्वती ने बताया कि महिलाओं को आसानी से भूमि का अधिकार मिल जाएगा तो उसमे दुकान और खेती किया जा सकता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा से साक्षात्कार लिया।पुष्पा ने बताया कि महिलाओं को आसानी से भूमि का अधिकार मिल जाएगा तो उसमे घर बनाया जा सकता है,दुकान बना कर किराय पर दिया जा सकता है,इत्यादि।भूमि अधिकार लेने के लिए शिक्षा और पैसा जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवभगवती से साक्षात्कार लिया।शिवभगवती ने बताया कि महिलाओं को आसानी से भूमि का अधिकार मिल जाएगा तो उसमे घर बनाया जा सकता है,किराना दुकान किया जा सकता है,कंप्यूटर दुकान खोला जा सकता है, इत्यादि । शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समीर से बातचीत की।समीर का कहना है कि महिलाओं को शादी से पहले मायके के संपत्ति में अधिकार होना चाहिए शादी के बाद ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और बेटियों को पढ़ना चाहिए जो अनपढ़ महिलाएं हैं जानकारी के अभाव में वह सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं.
इस कार्यक्रम में हम जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम और असमान बारिश के पैटर्न से उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चर्चा करेंगे। "मौसम की मार, पानी की तकरार" से लेकर "धरती प्यासी, आसमान बेपरवाह" जैसे गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा। हम समझेंगे कि कैसे सूखा और बाढ़ दोनों ही हमारे जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं, और इन समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्या समाधान हो सकते हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं – आपके इलाक़े में पानी की क्या स्थिति है? क्या आपने कोई जल संरक्षण के उपाय अपनाए हैं? या आप इस दिशा में कोई क़दम उठाने की सोच रहे हैं?
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद राशिद से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद राशिद ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलायें शादी से पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है और शादी के बाद अपने ससुराल में हिस्सा ले सकती है। सरकार का कहना है कि महिलाओं का भी पुरुष के बराबर का अधिकार होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद से साक्षात्कार लिया। शिवप्रसाद ने बताया कि महिलाएं मायके या ससुराल कही भी अपना हिस्सा ले सकती है। समाज में महिलाओं का शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मथुरा प्रसाद से साक्षात्कार लिया। मथुरा प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें शादी से पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है और शादी के बाद अपने ससुराल में हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होती है। आज के समय में शिक्षित महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वीरेंद्र कुमार शुक्ला से साक्षात्कार लिया। वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि महिलायें शादी से पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है और शादी के बाद उन्हें ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं का पुरुष के बराबर अधिकार नहीं होना चाहिए। अगर लड़की के भाई नहीं है, तो पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है, क्योंकि आज के समय में लड़कियां भी सारे काम करती है। महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं है , जो पुरुष कर सकता है वो महिला भी कर सकती है। आज के इस महंगाई के दौर में महिला और पुरुष दोनों को साथ मिलकर काम करना होगा
