उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशीराम से साक्षात्कार लिया। खुशीराम ने बताया कि बेटियों का शादी से पहले मायके की संपत्ति में हिस्सा होता है।शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। पुरुष के बराबर महिलाओं को हिस्सा नहीं मिल सकता है। अगर परिवार बराबर का अधिकार देता है तो महिलाएं मायके और ससुराल दोनों जगह का अधिकार ले सकती हैं इनकी तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेंद्र नाथ गुप्ता से साक्षात्कार लिया। सुरेंद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। कई वर्षों से पुरुषों ने राज किया है अब महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अभिभावकों को भी बेटियों को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लोकनाथ विश्वकर्मा से साक्षात्कार लिया। लोकनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि बेटियों का शादी से पहले मायके की संपत्ति में हिस्सा होता है।शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।ज्यादातर विवाहित बहनें पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही लेती हैं। बहनें सोचती हैं कि सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
"आपका पैसा आपकी ताकत" कार्यक्रम के अंतर्गत आज की कड़ी में हम जानेंगे, पैसों के बचत से जुड़ी विस्तृत जानकारियां ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामखेलावन से साक्षात्कार लिया। रामखेलावन ने बताया कि बेटियों को मायके की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ।ये अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में भी अधिकार मिलना चाहिए। वो दोनों जगह की सम्पत्ति में हक़दार हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदेव से साक्षात्कार लिया। रामदेव ने बताया कि कानून के अनुसार महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन व्यवहारिक रूप से बेटियों का शादी से पहले मायके की संपत्ति में हिस्सा होता है।शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। लड़कियों को पढ़ाना चाहिए। महिलएं शिक्षित होंगी तभी वो जीवन में कुछ कर सकती हैं। अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी से साक्षात्कार लिया।रानी ने बताया कि आसानी से जमीन का अधिकार मिलने पर ये उसमें खेती या रोजगार करेंगी और पैसे कमाएंगी। ये इनका खुद का कमाई होगा। पैसों के लिए पति पर निर्भर नही रहेंगी और अच्छे से जीवन बिताएंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसमा से साक्षात्कार लिया। कुसमा ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए । मायके की संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। कुसमा गरीबी के कारण पढाई नही कर पायी,मगर अपनी बेटियों को पढ़ा रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। यह अधिकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।जहां शिक्षित महिलाएं नौकरी और बिजनेस कर रही हैं। वहीं अनपढ़ महिलाएं जानकारी के आभाव में कुछ भी नही कर पाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शशि दादी से बातचीत की। शशि का कहना है पुरूष प्रधान देश में महिलाओं को जमीन में अधिकार मिल जाए तो वे खेती कर सकती हैं उससे उन्हें लाभ होगा
