उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज पांडे से साक्षात्कार लिया। नीरज पांडे ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं काम या रोजगार कर सकती हैं। महिला -पुरुष दोनों काम करेंगे तो घर का खर्चा अच्छे से चलेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सभाजीत पांडे से साक्षात्कार लिया। सभाजीत पांडे ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार देने से घर एवं परिवार में बदलाव आ सकता है।बेटियों को पढ़ना चाहिए। ये भी अपनी बेटिओं को पढ़ा रहे हैं। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नालाल से साक्षात्कार लिया। मुन्नालाल ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार हैऔर विवाहित महिलाओं का ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए । बेटियों को शिक्षित और जागरूक बनाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार मौर्य से साक्षात्कार लिया। संजय कुमार मौर्य ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है और महिलाओं को हर क्षेत्र में अधिकार मिलना चाहिए। ग्रामीण समाज में महिलाओं को जो स्थान मिलना चाहिए वह नही मिल रहा है। शिक्षा के कारण महिलाओं को अपना अधिकार पता नही होता है। उनमें जागरूकता का भी अभाव होता है। घर - परिवार में महिला और पुरुष दोनों को बराबर योगदान देना होगा ,तभी परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से साक्षात्कार लिया। राजू ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।ऐसा होने पर घर में बदलाव आएगा। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बेटियों को पढना चाहिए। शिक्षित महिलाएं बिजनेस और काम कर रही हैं । मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। महिला -पुरुष दोनों काम करेंगे तो सफल रहेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नखिया प्रसाद से साक्षात्कार लिया। नखिया प्रसाद ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। ये अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है,ऐसे में घर चलने के लिए महिला और पुरुष दोनों को काम करने की जरुरत है। महिलाएं नौकरी कर के और चरखा चला कर पैसे कमा रही हैं। महिलाएं घर में रोजगार भी कर रही हैं। अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ भी नही कर पाती हैं। यदि भाई है तो महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलेगा। भाई नही है तभी उनको मायके की सम्पत्ति में अधिकार मिल सकता है। विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामविलास से साक्षात्कार लिया। रामविलास ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की सम्पत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है।महिलाओं को नौकरी के लिए घर से बाहर निकलना जरुरी है। महंगाई को देखते हुए आज के जमाने में महिला और पुरुष दोनों को कमाने की जरुरत है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश सिंह से साक्षात्कार लिया। राकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है। ससुराल और मायके में दोनों जगह अधिकार नही मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। ये अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। उनको घर से बहार निकलना चाहिए और जागरूक होना चाहिए। पुरुष महिलाओं को भूमि में अधिकार देना नही चाहते हैं। उन्हें यह डर है कि ऐसा होने से उनका समाज और परिवार में वर्चस्व समाप्त हो जाएगा।
भूमि सुधार कानूनों में संशोधन करके महिलाओं के भूमि अधिकार को सुनिश्चित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कानूनों में यह प्रावधान किया जा सकता है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार होगा और विवाह के बाद भूमि का अधिकार हस्तांतरित नहीं होगा। सभी जमीनों का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए ताकि महिलाएं अपने भूमि अधिकारों का दावा कर सकें। तब तक दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आपके हिसाब से महिलाओं को भूमि का अधिकार देकर घर परिवार और समाज में किस तरह के बदलाव लाए जा सकते हैं? *----- साथ ही आप इस मुद्दे पर क्या सोचते है ? और आप किस तरह अपने परिवार में इसे लागू करने के बारे में सोच रहे है ?
