उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सियाराम मौर्य से बातचीत की। सियाराम मौर्य का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए वे कानून के हिसाब से पुरूषों के बराबर हैं। उनका कहना है बेटियों को शिक्षा बहुत जरूरी है क्योंकि बेटों से ज्यादा ही बेटियां अपने परिवार का ख्याल रखती हैं।बेटियां कदम दर कदम पर परिवार के काम आती हैं। परिवार वाले चाहे तो बेटियों को पढ़ा सकती हैं अब सरकार द्वारा भी पढ़ाने के लिए सहायता करती हैं। महिलाएं शिक्षा प्राप्त करेंगी तो कोई भी काम कर पायेंगी। वे आज हर जगह काम कर रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने कालीराम से बातचीत की. कालीराम का कहना ही कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीनानाथ से बातचीत की। दीनानाथ का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। साथ ही उनका कहना है महिलाओं का अधिकार ससुराल में होना चाहिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जीवन पर महिलाएं सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद कुमार गोस्वामी से बातचीत की। विनोद कुमार गोस्वामी का कहना है कि बेटियों और महिलाओं पढ़ाना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं का अधिकार शादी के बाद ससुराल में हो जाता है.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन कुमार से बातचीत की।पवन कुमार का कहना है कि महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जब तक महिला पुरूष मिलकर काम नहीं करेंगे समाज का विकास नहीं होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञानचंद से बातचीत की।ज्ञानचंद का कहना है कि बेटियों को पढ़ना जरूरी है। वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है महिलाओं को ससुराल का अधिकार मिलना चाहिए शादी के पहले उनका अधिकार मायके में होता है। महिला पुरूष दोनों मिलकर काम करेंगे तभी समाज का विकास होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामफेरे वर्मा से साक्षात्कार लिया। रामफेरे वर्मा ने बताया कि शिक्षित महिलाओं को भूमि में अधिकार दिया जा सकता है और अनपढ़ महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जा सकता है। बेटा हो या बेटी शिक्षा दोनों के लिए बहुत जरुरी है। देश का विकास करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है। अनपढ़ महिलाओं को जागरूक करना चाहिए और छोटी बच्चियों को भी शिक्षित करना चाहिए।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में नाइट्रोजन का उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद कुमार से साक्षात्कार लिया। विनोद कुमार ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को पुरुष के बराबर हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित होना इसलिए जरुरी है, कि महिला अगर शिक्षित होंगी तो कुछ भी कर सकती है और समाज में हर जगह उनको सम्मान मिलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज मिश्रा से साक्षात्कार लिया। सूरज मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देना महिलाओं के ऊपर ही निर्भर करता है, अगर महिलायें भूमि के अधिकार संभालने के लायक है तो उसे अधिकार दिया जा सकता है। बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है , अगर उन्हें शिक्षित नहीं करेंगे तो उन्हें अधिकार देने के बारे में सोचेंगे कैसे ? अनपढ़ महिलाओं को पढ़ाने के बारे में सोचा जाना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना समाज के सोच पर निर्भर करता है, पहले के लोग ये नहीं सोच पाते थे। हमारे देश में महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तो देश का विकास नहीं हो पायेगा