उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस पांडे से बातचीत की। प्रिंस पांडे का कहना है की महिलाओं या बेटियों को भूमि का बराबर का अधिकार दिया जाए इससे उनके रहन सहन में बदलाव आएगा और वे आगे भी बढ़ेंगी। महिलाएं जागरूक होंगी तो समाज जागरूक होगा। वे जैसे भी रहना चाहती हैं वैसे रह सकती हैं, उनका कहना महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है, सरकार भी कई सुविधा दे रही है. माता पिता को भी जागरूक होना चाहिए अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए। वे अपनी बेटियों को शिक्षित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनी से बातचीत की। सोनी का कहना है कि महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही उन्हें शिक्षित होना भी जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिराम से बातचीत की। हरिराम का कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है संपत्ति में महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। यदि बेटियां मायके में ही रहेंगी तो उन्हें संपत्ति का अधिकार दिया जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिखा सिंह से बातचीत की। शिखा सिंह का कहना है कि पुरुषों के जैसे महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए इससे वे बाहर निकल कर नौकरी कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को उच्च शिक्षा देना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलायें जानकारी के आभाव में सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है। समाज की महिला जब शिक्षित होंगी तभी देश का विकास होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामधनी से साक्षात्कार लिया। रामधनी ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर मायके में भाई नहीं है , तो मायके में भी अधिकार ले सकती है। अगर महिलायें अपने मायके में हिस्सा लेंगी तो भाई बहन के बीच विवाद हो सकता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। अशिक्षित महिलायें जानकारी के आभाव में सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है। सरकार शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधा दे रही है। हमारे समाज में जब तक बेटियां पढेंगी नहीं तब तक वो कुछ भी नहीं कर पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया। विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। विजय कुमार का कहना है कि वो अपने बेटियों को अपनी भूमि के अधिकार नहीं देंगे। जब तक बेटियों को शादी नहीं हुई हो, तब तक उनका अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होगा। महिला और पुरुष को साथ मिलकर काम करना होगा , तभी देश का विकास हो पाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदहाल से साक्षात्कार लिया। नंदहाल ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर महिला के भाई नहीं है तो मायके में भी अधिकार ले सकती है। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। नंदहाल का कहना है कि वो अपने बेटियों को अपने संपत्ति में भी अधिकार दे सकते है। सरकार सुविधाएं दे रही है ,उसके बावजूद भी बहुत से लोग अपने बेटियों को नहीं पढ़ा रहे है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बद्री प्रसाद से साक्षात्कार लिया। बद्री प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है। लोगो को सरकार के द्वारा मदद किया जा रहा है और कुछ मदद लोगो को खुद करना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर काम करेंगे तभी तो देश का विकास होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ढोढ़े से साक्षात्कार लिया। ढोढ़े ने बताया कि वो महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है