उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश से बातचीत की। कमलेश का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को पढ़ाना भी चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिमल सिंह से साक्षात्कार लिया। बिमल सिंह ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं।ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष सिंह से साक्षात्कार लिया। संतोष सिंह ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। संतोष अपनी बेटी को सम्पत्ति का अधिकार देंगे बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं।ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरुरी है । शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगी। ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं।ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा। पुरुषों को महिलाओं का सहयोग करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि से बातचीत की। अंजलि का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित भी करना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्ना लाल से बातचीत की। मुन्ना लाल का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वामीनाथ से बातचीत की।स्वामीनाथ का कहना है महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।लेकिन इससे विवाद ना हो। बेटियों को पढ़ना जरूरी है । साथ ही उनका कहना है महिलाओं को हम सामान नहीं देंगे तो वे हमारा सम्मान नहीं करेंगे। उन्हें मोबाइल वाणी के कार्यक्रम सुनकर अच्छा लग रहा है ये सबके भलाई की जानकारी देता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामपत्तेवत से बातचीत की। रामपत्तेवत का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए और उन्हें शिक्षित भी किया जाना चाहिए। सारी महिलायें एक जैसी नहीं होती है। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही अधिकार दिया जाना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अलीउत्तम से बातचीत की। अलीउत्तम का कहना है कि महिलाओं को भूमि देने से विवाद हो सकता है। अगर लड़कियों को भूमि देंगे तो लड़के क्या खाएंगे ? कानून तो बहुत सरे है, पर सभी कानून का पालन नहीं होता है ? महिलाओं को कही का भी अधिकार नहीं मिलना चाहिए। महिलाओं को पढ़ाना लिखना और नौकरी करवाना अच्छी बात है। जिनके पास अधिक जमीन है वो दे सकते है लेकिन जिसके पास जमीन नहीं है, वो कहाँ से देंगे ? ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए, बंजर जमीन सरकार उन्हें बसाये।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हज़ाद इमाम से बातचीत की।हज़ाद इमाम का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को जरूर पढ़ाना चाहिए।
