अनीता देवी को आज तक ना आवास मिला है और ना शौचालय घर गिर रहा है उनकी समस्या का निराकरण किया जाना आवश्यक है। धन्यवाद!

ब्लैक पयागपुर ग्राम सभा शिवदहा के मंगल प्रसाद को आज तक अपना आवास नही मिला है और ना शौचालय घर उसका बना है।

गुलाम ख्वाजा की समस्या है उनको आज तक कॉलोनी नहीं मिली है शौचालय नहीं मिला है गरीब व्यक्ति हैं जमीन नहीं है मजदूरी मेहनत करते हैं जल भराव है सरकारी हैंडपंप खराब है जिसका निराकरण होना आवश्यक है।

मुस्तकीम मौजा शिवदहा के रहने वाले हैं इनको आज तक आवास नहीं मिला है और ना शौचालय मिला है जल भराव के कारण सौच के लिए बाहर दूर जाना पड़ता है सरकार द्वारा आवास प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कृपा करें।

पयागपुर ब्लॉक के शिवदहा ग्राम के नूरा ने बताया कि मुझे अभी तक ना आवास मिला है और ना शौचालय। इनका कहना है की कई बार आवास और शौचालय की लिस्ट में नाम आया और कट गया उच्च अधिकारियों से अनुरोध है की उनकी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कराया जाए।

अर्जुन यादव ग्राम सभा शिवदहा के मंजरा के निवासी हैं इनको ना तो सरकारी आवास मिला है ना शौचालय मिला है गरीब परिवार से हैं घर गिर रहा है कच्चा मकान है।

शरीफुन निशा द्वारा बताया गया है कि मुझे आज तक ना तो आवास मिला है ना शौचालय मिला है मैं अत्यंत गरीब हूं मजदूरी मेहनत करती हूं जिससे परिवार चलता है सरकार द्वारा आवास और शौचालय उपलब्ध कराया जाए बड़ी कृपा होगी सरकारी अधिकारियों से अनुरोध है कि उनकी समस्या का निराकरण कराया जाए

पयागपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शिवदहा में चांदनी ने बताया कि मुझे आज तक आवास नहीं मिला है और शौचालय इनका कागज इधर-उधर फंसा हुआ है कई बार अधिकारियों से मिली लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई उच्च अधिकारियों से अनुरोध है की उनकी समस्या का समाधान अति शीघ्र करने की कृपा करें ।धन्यवाद।

असगर अली मौजा शिवदहा गांव पिपरा कामल द्वारा बताया गया कि हम लोग अत्यंत गरीब आदमी हैं मजदूरी करते हैं परिवार चलता है आवास नहीं मिला है शौचालय नहीं मिला है समस्या का निराकरण कराया जाए।

शांति देवी ने बताया कि मुझे आज तक ना आवास मिला है ना शौचालय घर के बाहर नाली भी नहीं है कच्चा मकान है उनकी समस्या का निराकरण जल्दी से जल्दी करने की कृपा करें।