पयागपुर ब्लॉक के शिवदहा ग्राम सभा में मेरी मुलाकात कट्टन से हुई है इन्होंने बताया की मुझे आज तक ना आवास मिला है और ना ही शौचालय इनका कहना है कि मुझे आज तक कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है उच्च अधिकारियों से निवेदन है की उनकी समस्या का निराकरण जल्दी से जल्दी करवाने की कृपा करें धन्यवाद

ग्राम सभा शिवदहा के माजरा बुद्धू पुरवा में अजय कुमार ने बताया कि मुझे आवास और शौचालय नहीं मिला है सरकारी योजना के लिए मैंने कई बार आवेदन किया अधिकारियों से मिले लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है अधिकारियों द्वारा इनकी व्यवस्था अनुसार लाभ देना आवश्यक है धन्यवाद!

ग्राम सभा शिवदहा के माजरा बुद्धू पुरवा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि मुझे शौचालय नहीं मिला है बच्चे सोच के लिए बाहर जाते हैं बरसात का मौसम है समस्या गंभीर है अधिकारियों द्वारा शौचालय हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें

ब्लॉक पयागपुर के शिवदहा निवासी अशोक कुमार ने बताया की मैं इंटरमीडिएट पास हूं बेरोजगार हूं नौकरी नहीं मिली है सरकारी या किसी कंपनी में मेरी नौकरी लग जाती तो रोजी-रोटी का काम चला सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी भी तरह रोजगार उपलब्ध कराया जाए धन्यवाद

शिवदहा ग्राम सभा कि ओमप्रकाश ने बताया कि मुझे आवास नहीं मिला है आवास के लिए आवेदन किया हूं अधिकारियों से मिला हूं नाम नहीं आया है आवास मिलना जरूरी है धन्यवाद

पयागपुर ब्लॉक की सुधा देवी ने बताया की मुझे आवास और शौचालय नहीं मिला है। ये आवास और शौचालय पाने के पात्र हैं फिर भी नही मिला है।

पयागपुर ब्लॉक के ग्राम सभा शिवदहा माजरा बुद्धू पुरवा निवासी शांति ने बताया कि मुझे आवास और शौचालय नहीं मिला है गरीब आदमी हूं आवास मिलना चाहिए सरकारी अधिकारी द्वारा आवास की व्यवस्था की जाए

पयागपुर ब्लॉक के गोविंद यादव ने बताया की हमें अभी तक आवास और शौचालय नहीं मिला है और घर के बाहर नाली भी नहीं है धन्यवाद!

पयागपुर ब्लॉक की मौजा शिवदहा के मजरा बुद्धू पुरवा निवासी सुखदेई ने बताया कि मैं विधवा महिला हूं मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है पेंशन के लिए ऑनलाइन किया अधिकारियों से मिले लेकिन पेंशन अब तक नहीं मिला पेंशन मिलना चाहिए

पयागपुर ब्लॉक के की पूजा देवी ने बताया कि मुझे अभी तक आवास और शौचालय नहीं मिला है ये आवास और शौचालय पाने के पात्र हैं फिर भी कोई सुनवाई अभी तक नही मिला है।