उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलाऐं कुछ कर नहीं पा रही हैं क्यूंकि उनके पास उतना पैसा नहीं है कि वे कोई व्यवसाय शुरू कर सके। हमारे समाज में महिलाएं लापता होती जा रही हैं चाहे पढ़ने के बहाने से हो या दहेज के नाम पर हो। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है जिसके कारण उन्हें अपनी जान गवानी पड़ती है। हमारे समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार होना बहुत जरूरी है उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने की बहुत जरूरत है। महिलाएं जागरूक होना चाहती हैं लेकिन पुरूषों द्वारा उन्हें रोका जाता है। जिस हिसाब से जमीन में पुरूषों का अधिकार होता है महिलाओं का भी उतना ही अधिकार होना चाहिए। बहुत सारे परिवार में महिलाएं मारी पीटी जाती हैं जबकि माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे खुश रहें

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना होगा तभी समाज में उनका भी मान सम्मान होगा। महिलाएं शिक्षित होंगी तो वे कुछ व्यवसाय या किसी कार्यालय में कार्य कर अपने घरों को सवार सकती हैं ,अपने बच्चों को भी अच्छा भविष्य दे सकती हैं। जिससे वे किसी के भी ऊपर निर्भर नहीं हो सकती हैं

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती देवी से साक्षात्कार लिया।आरती देवी ने बताया कि इनको पति के जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए। इनके पति इनको कुछ नही दे रहे हैं। न खाना और न ही जीवन यापन के लिए खर्चा। दहेज़ के लिए इनके साथ मारपीट और हिंसा भी होता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे देश के गाँवों का मतलब खेती करने वाली औरतें हैं। महिलाएं खेतों में काम करती हैं लेकिन इससे उनको कोई लाभ नहीं मिलता है। लड़कियों को पढ़ाना लिखाना चाहिए ताकि उन्हें अच्छे जगह कुछ काम मिल सके.वे अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा रही हैं ताकि उन्हें उनकी तरह जिंदगी ना काटनी पड़े। अगर शिक्षा है तो इस तरह की जिंदगी नहीं काटनी पड़ेगी। महिलाये जो खेतों में काम करती हैं उन्हें दिन भर मेहनत करनी पड़ती है लेकिन जो महिलाएं शिक्षित होती हैं और कहीं ऑफिस में काम करती उन्हें केवल आठ घंटे काम करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाएं दिन भर काम करती हैं ,उन्हें घर पर भी काम करना पड़ता है लेकिन वहीँ पुरूष केवल बाहर काम करते हैं। एक महिला जितना चाहे उतना काम कर सकती है, लेकिन उसे कोई अधिकार नहीं दिया जाता है महिलाओं को बचपन से ही यह एहसास कराया जाता है कि वे इस घर की नहीं हैं एक न एक दिन उनको दूसरे के घर जाना है । शादी के बाद महिला को कहा जाता है कि उनका उस घर में कुछ नहीं है अगर आदमी समझदार है तो महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा और अगर पति नासमझ है तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। औरत अगर खेती कर रही तो उनका हाथ खाली है कुछ भी नहीं है। पैसा है तो सबकुछ है और पैसा तभी है जब महिला शिक्षित रहेंगी। उनका कहना है वे पढ़ लिख नहीं पायी इसलिए खेतों में काम करती हैं लेकिन वे अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा रही हैं ताकि वे आगे बढ़ पाए

नाम विशाल सिंह पिता का नाम विजय सिंह ब्लॉक हजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 8795 59 3634

नाम विशाल सिंह ब्लॉक हुजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच

Transcript Unavailable.