उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अपने घर खेतों में काम करने पर महिलाओं को उनका मजदूरी नहीं मिलता दूसरों के खेतों में काम करने पर उन्हें मजदूरी दिया जाता है। अभी महिलाओं को कुछ अधिकार मिल रहे हैं लेकिन यदि खेती में उन्हें मौकामिले कुछ करने का तो बहुत कुछ कर सकती हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो अपने आर्थिक स्थिति को सुधार सकती हैं ,सकल घरेलू आय को भी बढ़ावा मिलेगा। उनकी शिक्षा राष्ट्रीय आय को बढ़ाता है। महिला शिक्षा एक अच्छे समाज के निर्माण में मदद करता है। महिलाओं को उनके अधिकार मिले इसके लिए बहुत सारे फाउंडेशन चल रहे हैं जिसमे सरकार द्वारा सब्सिडी भी दिया जाता है जिससे महिलाएं आर्थिक लाभ कमा सकती हैं।साथ ही वे सिलाई काभी काम कर सकती हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को अधिकार देने के लिए पुरुषों को आगे आना होगा। इससे समाज में सुधार भी आएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम गंगापुर की कमला देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की महिलाओं को अपने जीवन यापन के लिए जमीन मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बैजनाथ पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की स्व-सहायता समूहों में कुछ महिलाओं को अपने खेत को व्यवस्थित करना चाहिए और पट्टे पर लेना चाहिए और उस पर काम करना चाहिए। अब जब वे एक संयुक्त परिवार में काम करते हैं, तो भारत एक पुरुष प्रधान देश है, तो इसमें जो आय होती है वह पुरुष स्वयं लेते हैं, वे खेतों में श्रम भी करते हैं, इसलिए उन्हें यह नहीं मिलता है, इसलिए अगर वे संगठित होकर और सरकार द्वारा कई योजनाएं चल रही हैं उसमे महिलायें व्यवस्थित होकर अपना काम करेंगे तो उनकी आय का स्तर सही होगा। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी है इस वजह से महिलाये पिछड़ रही है और गाँव में स्व-रोजगार प्रशिक्षण और प्रशिक्षण केंद्र नहीं है, इस वजह से भी महिलायें सशक्त नहीं हो पा रही है। ग्रामीण इलाकों के लोग इतने जागरूक नहीं हैं, कम से कम उन्हें सरकार द्वारा जगाया जाना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाए जाएं, प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं, तभी विकास होगा। भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि गाँव के स्तर पर कोई योजना नहीं आती, उन सभी को कर्मचारियों द्वारा लूटा और खाया जाता है और लोग अभी भी पिछड़े हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञानमती जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की उन्हें भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और गाँव का विकास तभी होगा जब वहां के लोग शिक्षित होंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला, ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मुन्ना लाल पाठक से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से पहले बहुत सारी बाधाएं आती है, उन्हें पति के मृत्यु के बाद बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज कल कोई किसी की मदद नहीं करता है, पति की मृत्यु के बाद ही महिलाओं का भूमि पर हिस्सा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति पर अविवाहित महिला का ही हक़ हो सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक भूपगंज थाना पयागपुर गांव पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच के स्थानीय निवासी आशा से बात किया उन्होंने बताया की उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और उनके पास रोजगार भी नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता सीतापति से बात किया उन्होंने बताया की उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और उनके पास रोजगार भी नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय से साक्षात्कार लिया। विजय ने बताया कि महिलाओं को रोजगार मिलना चाहिए और बराबर काहक़ मिलना चाहिए। पुरुषों के समान महिलाओं को भी बाहर जाकर काम करना चाहिए ,ताकि उनका जीवन बेहतर बन सके ।

नाम विशाल सिंह पिता का नाम विजय सिंह ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच अक्सर भी देहात तथा शहरों में प्राइवेट डॉक्टर तथा सरकारी डॉक्टर उल्टा सीधा दवाइयां देकर समाज को बीमार कर देते हैं और जो ओरिजिनल दवा होता है वह बाहर के लिए सप्लाई करते हैं अक्सर समाजों में दिक्कत

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से तिलक राम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की महिलाओं को रोजगार मिलना चाहिए और उनके अधिकार और समाज में जागरूकता बढ़ाना चाहिए जिससे महिलाओं का जीवन बेहतर बनाया जा सके।