उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के कटरा गाँव से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जैसे बेटे का अपने पिता की संपत्ति पर पूरा अधिकार है, वैसे ही अगर बेटा और बेटी है तो दोनों का इसमें अधिकार होना चाहिए। हमारे समाज में यह विचारधारा है कि लड़कियाँ दूसरे घर की संपत्ति हैं, हम उन्हें हमेशा के लिए घर पर नहीं रख सकते हैं, इसलिए विशेष रूप से यह देखा जाता है कि हर पिता के पास अपने बेटे को समान रूप से विभाजित करने और शादी करने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता है। इसलिए बेटियों को उनका हिस्सा नहीं मिल पाता है। लड़कियां अपने पिता की सम्पत्ति में हिस्सा लेना भी नहीं चाहती हैं उनका कहना है कि सम्पति में हिस्सा लेने से उनके भाई-बहन के रिश्ते में दूरी आ सकती है। वे मायके से अपना रिश्ता खराब नहीं करना चाहती हैं। ससुराल में चाहे उन्हें कितना भी प्यार मिल जाए लेकिन मायके का सहारा ना मिलने पर वे टूट जाती हैं। यही कारण है कि वे अपना हिस्सा लेना नहीं चाहती हैं। उनका मानना है भाई के पास अपने आधे अधिकार को लेने के लिए पर्याप्त संपत्ति नहीं है और वे संतुष्ट हैं और फिर उनकी संपत्ति उनका भाई है।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शशि पांडेय से साक्षात्कार लिया।शशि पांडेय ने बताया कि बेटी को जमीन में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। बेटी को धन दे कर शादी कर दी जाती है। इस प्रकार उसे उसका हिस्सा दे दिया जाता है । बेटी अपना हिस्सा ले कर अपने घर चली जाती है और यहां जो भी होता है बेटों के लिए होता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के रहने वाले जोखनलाल वर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बेटियों का हक़ भूमि पर जरूर है मगर उनकी शादी में काफी खर्चा आएगा इसलिए जहाँ उनकी शादी होगी वही उनका अधिकार भी होगा। बेटियां इसलिए भी अपना अधिकार नहीं लेना चाहती है क्योंकी शादी के बाद उन्हें लगता है की उनका रिश्ता अब दूसरे घर से जुड़ गया है। भाई बहन के रिश्ते को लेकर वो काफी सोचते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला मौजा पुरैना से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जय पांडेय से साक्षात्कार लिया।जय पांडेय ने बताया कि सरकार महिलाओं को जागरूक करने के लिए बहुत सी सुविधाएं दे रही है। जीविका समूह के माध्यम से सरकार महिलाओं को सहायता राशि भी प्रदान कर रही है। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए, जिस प्रकार पुरुषो का अधिकार है भूमि पर ,उसी प्रकार महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश तिवारी से साक्षात्कार लिया।रमेश तिवारी ने बताया कि रोजगार के लिए महिलाओं की स्वतः कार्य करने की शैली को बढ़ाना चाहिए। खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। जैसे-मोमबत्ती,अगरबत्ती,फुलबत्ती,इत्यादि बनाने का काम करना चाहिए। इससे अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। साथ ही महिलाओं को शिक्षित एवं प्रोत्साहित करना जरुरी है।उन के लिए ऋण एवं प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित शर्मा से साक्षात्कार लिया। सुमित शर्मा ने बताया कि रोजगार के अवसरों के लिए महिलाओं को जागरूक और सुरक्षित होना होगा। उनको स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहिए। खुद का बिजनेस करेंगी तो कारोबार में आगे बढ़ेंगी। महिलाएं एक दूसरे को देखकर आगे बढ़ना चाहिए
