उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़वालिया की रहने वाली मायवती से साक्षात्कार लिया। मायवती ने बताया कि सरकार को गाँव की महिलाओं के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। सकराक को घर पर बैठ कर किया जा सके ऐसे छोटे मोटे काम की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे वो अपना आजीविका चला सके और अपने बच्चो को पढ़ा लिखा सके
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर की रहने वाली श्यामा देवी से साक्षात्कार लिया। श्यामा देवी ने बताया कि महिलायें घर पर बैठी रहती है, सरकार केवल शहर में रोज़गार देती है ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी रोज़गार नहीं मिलता। सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार प्रदान करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामवती देवी से साक्षात्कार लिया। रामवती देवी ने बताया कि वो बेरोज़गार बैठी हुई है और उन्हें सरकार के द्वारा रोजगार चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्तिथि मजबूत हो सके
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन पांडेय से साक्षात्कार लिया।राजन पांडेय ने बताया कि बेटियों को पिता की सम्पत्ति में हिस्सा नही मिलना चाहिए। बेटियों की शादी में बहुत खर्च हो जाता है, फिर प्रॉपर्टी में हिस्सा भी लग जाना बहुत गलत बात है । शादी के बाद ससुराल में उनका हिस्सा होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजीव से साक्षात्कार लिया।राजीव ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को कम ब्याज पर पैसे मिलने से महिलाएं सिलाई ,कढ़ाई, बुनाई आदि करने से अपने जीवन से गरीबी को दूर कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि पिछले कुछ सालों से बारिश कम होती जा रही है। जिससे खेती मेंबहुत नुकसान होता है। कम बारिश के कारण फसल सूख रहे हैं और फसलों में कई तरह के रोग लग रहे हैं। पानी की कमी से खेतों में घास उगने लगे हैं ।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके घर में चार लड़के और एक लड़की हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने जमीन का हिस्सा अपने बेटों को बराबर देंगी ,उनका कहना है कि बेटी अपना हिस्सा दहेज के रूप में ले लेती हैं। शादी के बाद यदि मायके से उन्हें हिस्सा मिलता है तो घर वालों से दुरी बन जाति है और हिस्सा नहीं मिलती तो वे मायके वालों के साथ अच्छे से रहती हैं
नाम मुजाहिद पिता का नाम पिता का नाम मोहम्मद मूल शरीफ मौज खानपुर मल व ब्लाक विशेश्वरगंज थाना विशेश्वरगंज तहसील पयागपुर जिला बहराइच
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के मौजा हुजूरपुर गांव हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि सरकार को सशक्त कानून बनाना चाहिए जिससे दहेज़ मुक्त शादियां होने लगे और महिलाओं को समाज में बढ़ चढ़ कर हिस्सा मिलने लगे। सड़क से संसद तक महिलाओं महिलाओं की चलनी चाहिए। उनकाएक नियमित दायरा होना चाहिए। महिलाओं का कोटा बढ़ाया जाना चाहिए, महिलाओं की शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, यात्रा करते समय उनके लिए अलग व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि छेड़छाड़ की घटनाएं कम हों। महिलाओं का भी बराबर का अधिकार होना चाहिए। अगर किसी का एक बेटा और एक बेटी है तो दोनों का हिस्सा उसकी पिताकी संपत्ति में बराबर का होना चाहिए। एक महिला अपने पिता की संपत्ति में पूर्ण अधिकार है उनकेबाद अपने पति की संपत्ति में है। समाज में कुछ पुराने ख्याल के लोग है इसलिए महिलायें आगे नहीं बढ़ रही है
