उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की घर के परदे से निकल महिलायें घर घर जाकर पीने के पानी का जांच कर रही है। हर घर जल अभियान के तहत महिलाओं को ये कार्य सौपा गया की घर घर जाकर पानी की गुणवार्ता की जांच करे। सरकार ने गांव में रहने वाली गृहिणियों को पानी की जांच करने की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रोगों के उन्मूलन के साथ ही लोगों में एक स्वस्थ समाज की उम्मीद जागी है। आज गाँव में पीने के पानी की जाँच का अभियान चल रहा है। राज्य सरकार की इस पहल ने राज्य में एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है, जिसने महिलाओं को जल परीक्षण को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अवसर भी दिया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बरवलिया की निवासी हमारी एक श्रोता से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे को संपत्ति में अधिकार देंगी मगर अपनी बेटी को संपत्ति में हिस्सा नहीं देंगी। उन्होंने बताया की ये सिर्फ कहने की बात है की बेटा और बेटी एक समान है परन्तु जब संपत्ति का अधिकार देने की बात आती है तो सभी मुकर जाते है। अगर बेटियों को भूमि का अधिकार दे दिया जाए तो रिश्तो में दरार आने की संभावना होती है। शादी के बाद महिलाओं को उसके मायके में हिस्सा मिलता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से अवधेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण इलाकों में जब बाढ़ का पानी घरों में घुस जाता है तो वो लोग दुखी हो जाते हैं। न भोजन बनाने की जगह रहती है और न ही रहने का ठिकाना रहता है। बाथरूम जाने की भी समस्या होती है। रोजमर्रा के जरुरत के सामान भी मुश्किल से मिलते हैं

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण से साक्षात्कार लिया।किरण ने बताया कि बेटियों को उनके ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर उन्हें मायके में हिस्सा मिल जाता है, तो भाई बहन के बीच मान सम्मान कम हो जाता है।

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से अवधेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश चंद से साक्षात्कार लिया।रमेश चंद ने बताया कि आधार शो नहीं होने के कारण इनका बैंक खाता सिज़ हो गया है। इसमें पेंशन का पैसा आता था। बहुत दिक्कत हो रही है

नाम विशाल सिंह ब्लॉक हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 8795 593634

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता से साक्षात्कार लिया।कविता ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरुरी है। देश की अधिकांश औरतों के पास रोजगार नही है। इसलिए लोग उनको पिछड़ा मानते हैं। साथ ही पुरुषों के समान औरतों का सम्मान नही होता है। भूमि अधिकार मिलने से महिला रोजगार कर पाएंगी और अपना जीवन अच्छे तरीके से जी पाएंगी