उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजुरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रतिपाल सिंह से बातचीत की। रतिपाल सिंह का कहना है कि महिलाओं के पति के ना रहने पर उनकी संपत्ति पर महिलाओं का हक़ होता है। हमारे समाज में जिस हिसाब से पुरूषों का हिस्सा लगता है उस हिसाब से महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिल सकता। पति के ना रहने पर पत्नी का हक़ बनता है उससे पहले नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है पहले की अपेक्षा अब महिलाएं जागरूक हो गयी हैं और सरकार भी उन पर ध्यान दे रही हैं। रतिपाल सिंह ने बताया जिस हिसाब से पुरूष का अधिकार लगता है महिलाओं को मिलना चाहिए लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं बना है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पाकीजा बानो से बातचीत की। पाकीजा बानो का कहना है कि उनके तीन बेटियां और चार बेटे हैं जिसमे यदि वे बेटों को अधिकार देते हैं तो बेटियों को कहाँ से हिस्सा देंगी। बेटियों का जब शादी होगा उन्हें ससुराल में हिस्सा मिलेगा ही मायके में भाइयों का हिस्सा है।
Transcript Unavailable.
नाम उत्कर्ष पिता का नाम मनोज कुमार सिंह ब्लॉक हुजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल 8858 391 670
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदाको से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनका कहना है कि उनके जमीन में वे अपने बेटों को हिस्सा देंगे बेटियों को नहीं क्योंकि वे उन्हें दहेज देकर शादी कर देंगे साथ ही वे उन्हें कमाकर नहीं देती।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की प्राकृतिक भूजल जलाशयों में से एक के ऊपर एक कुआँ खोदा जाता है ताकि सीधे नीचे के स्रोत से पानी एकत्र किया जा सके, जिससे यह भारत के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति का मुख्य स्रोत बन जाता है। हालाँकि अब पानी की कमी के कारण अधिकांश कुएँ सूख रहे हैं।
