विशाल सिंह पिता का नाम विजय सिंह थाना हुजूरपुरब्लॉक हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 8795 59 3634
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की हमारे समाज में महिलाये आगे बढ़ रही है और अपना खुद का व्यापार भी कर रही है। जो शिक्षित हैं वे अपना खुद का व्यवसाय कर रही हैं जैसे सिलाई का काम और समूह चलाना आदि । महिलायें टूशन व कोचिंग में पढ़ने का भी काम करती है। अशिक्षित महिलायें भी एक दूसरे को देखकर आगे बढ़ रही है, लेकिन उनके पास लोई भी पूंजी नहीं है और पूंजी के वजह से वो लाचार पड़ी है।पूंजी के बगैर अपना कारोबार करना असंभव है।हमारे समाज की कुछ महिलायें दर दर की ठोकरे खा रही है , समाज में महिलाएं महंगाई की मार से भी परेशान है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की हमारे समाज में महिलाये आगे बढ़ रही है और अपना खुद का व्यापार भी कर रही है।आज के समय में महिलायें सभी क्षेत्र में काम कर रही है। समाज में महिलायें पढ़ी लिखी महिलाओं के साथ रहकर वो भी जागरूक हो रही है। इतना सब होने के बाद भी महिलाओं के साथ हिंसा होता है , जो की बिलकुल नहीं होना चाहिए। हमारे समाज में हर माता-पिता का एक सपना होता है कि उनकी लड़की बड़ी होकर शिक्षित होकर एक अच्छी नौकरी करे। पर कही न कही आज भी महिलाओं के ऊपर घरवालों के तरफ से दबाव बनाया जाता है। महिलाये जिस प्रकार से जागरूक हो रही है उसी प्रकार से उनका भी भूमि में अधिकार होना जरुरी है। आज के समय में पति या पिता के द्वारा महिलाओं को उनके संपत्ति में हिस्सा दिया जा रहा है। ससुराल में पति के मृत्यु के बाद ही महिलाओं को भूमि में हिस्सा मिल सकता है। पति के मृत्यु से पहले अगर महिलाओं को भूमि में अधिकार दिया जाये तो वे इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में पुरुषो के अंदर कमियां ये है की वो कभी नहीं चाहते की महिलायें पुरुष के बराबर हों। उनका मानना यह है की अगर महिलाये पुरुषो के बराबर हो जाएँगी तो परुषो का महत्व कम हो जाएग। परन्तु हमें इस सोच से ऊपर उठना होगा और महिलाओं को जागरूक करना होगा। पुरुष वर्ग महिलाओं के साथ अत्याचार भी करते है, इसलिए महिलाओं को उनका हक़ मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार तिवारी ने बताया कि जिस लड़की का शादी नहीं होगा तो उसे संपत्ति में अधिकार मिलेगा। भूमि का अधिकार मिलने से भाई बहन के रिश्ते की बीच दरार आ सकती है और लड़ाई होने की भी संभावना है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार तिवारी ने बताया कि बाढ़ आने से सारी फसल नष्ट हो जाती है, बाढ़ आने से बच्चों के पढ़ाई लिखाई में रूकावट आ सकती है। बिजली की भी समस्या बानी हुई रहती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार के साथ साथ रोजगार भी मिलना चाहिए। महिलाओं को भी खुद का रोजगार करना चाहिए, महिलाओं का भी भूमि में अधिकार होना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रूपा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जो अधिकार पुरुष को मिले है वो अधिकार महिलाओं को भी मिलने चाहिए। शिक्षित महिलाओ को नौकरी में अधिकार मिलना चाहिए, कुछ कारणों के वजह से महिलाओं को घरो के बाहर जाने की इज़ाजत नहीं मिलती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रीतमपुरवा के निवासी सूचपाल सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है की संपत्ति उनके बाप दादा की है अगर वो संपत्ति हम औरतो के नाम कर दे और वो किसी दूसरे के साथ चली जाए तो समस्या हो सकती है। महिलाओं के जीविका के लिए गुज़ारा मिलना चाहिए और महिलाओं को प्यार से समझाना चाहिए
