उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है हमारे समाज में महिलायें जब तक शिक्षित नहीं होंगी तब तक वे व्यवसाय कारोबार में भाग नहीं ले पायेंगी। और जो अनपढ़ महिलायें हैं जो भारत सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ नहीं ले पायेंगी। जो पढ़ी लिखी महिलायें हैं वे सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले सकती हैं साथ ही वे रेलवे में, स्कूलों में भी, बैंकों में भी काम कर सकती हैं। कई अन्य व्यवसाय हैं जैसे कि बी. सी. केंद्र भी बैंकों के माध्यम से खोले जा सकते हैं और अपनी दुकान भी खोल सकते हैं, बढ़ई का काम भी कर सकते हैं, कार भी निकाल सकते हैं।शिक्षा जब तक नहीं होगा महिलायें कुछ नहीं कर सकती हैं महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि कुछ मजबूरियों के वजह से महिलाएं अपने अधिकार के लिए आवाज नहीं उठाती हैं। महिलाओं को जागरूक होने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है साथ ही भूमि अधिकार को लेकर उन्हें आवाज उठाना बहुत जरूरी है। जब से हमारे प्रधानमंत्री आये हैं तब से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन जागरूक होने के लिए उन्हें घर से बाहर निकलना होगा और आवाज भी उठाना पड़ेगा। तभी महिलायें सशक्त होंगी और उनको जागरूक होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिलाओं को देखकर अशिक्षित महिलाएं भी जागरूक होंगी और आगे बढ़ेंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा देवी से बातचीत की। बातचीत में मीरा देवी का कहना है कि उनका 50 लोगों का परिवार है। दुकान खोलना चाहती हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण नहीं खोल पाती। वे अशिक्षित हैं ऐसे में व्यवसाय कर सकती हैं जैसे बकरी पालन ,मुर्गी पालन और भैंस पालन कर सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षा या भूमि के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। हमारे समाज में यदि महिलायें शिक्षित नहीं होंगी तो जागरूक नहीं हो पायेंगी और योजनाओं का लाभ नहीं ले पायेंगी। उन्हें जागरूक होने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। सरकारी योजनाएं हमारे समाज में बहुत आती हैं, लेकिन अशिक्षित महिलायें उसके बारे में जान ही नहीं पाती हैं। उनको घर में रहकर काम करने के लिए बहुत काम है जैसे भैंस पालन, मुर्गी पालन, या स्कूलों में खाना पकाने कार्य कर सकती हैं साथ ही पापड़ बनाने का भी काम कर सकती हैं ।हमारी भारत सरकार द्वारा शिक्षित महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं जो सिलाई मशीन, सामूहिक कार्य कर सकती हैं और अस्पतालों में के अलावा कई फर्मों में भी कार्य कर सकती हैं। अशिक्षित महिलाएं योजनओं की जानकारी ना ले पाने के कारण दर दर की ठोकरे खा रही हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से केसर पांडे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता के पास जमीन है अगर बेटे को अधिकार मिल रहा है तो बेटियों को नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बेटी की शादी में दहेज भी देना होता है ऐसे में पैसे भी खर्च करें और जमीन भी दें यह सही नहीं है। अगर बेटी का अधिकार लेना चाहती है,तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगा। उनके रिश्ते में बहुत बड़ी दिक्कत आ जाएगी उसे मायके में कोई देखना नहीं चाहेगा। पिता कुछ दे भी दे लेकिन भाई मजबूर हो के ही देगा जमीन। ऐसे में बहुत दिक्कत होगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दयाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि यदि लड़की है तो उसे भी पिता की संपत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक पांडे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता की संपत्ति में भाई को अधिकार मिल रहा है तो बहन को अधिकार नहीं मिलना चाहिए ये सरासर गलत है। क्यूंकि अगर लड़की की शादी हो रही है और पिता के पास दस बीघा जमीन है और अकेला लड़का है और एक लड़की है अगर आधा दे देगा उसे और लड़की की शादी का खर्चा छह से सात लाख हो रहा है तो उसे वह कैसे देगा। तो वे उसे अपने जमीन से नहीं दे सकते हैं। इसलिए बेटियों को भूमि का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है भाई और बहन का रिश्ता बहुत पवित्र होता है और अगर 10 बीघा जमीन को दो हिस्सों में बाँट लेंगे तो बहन भाई के रिश्ते में दरार हो जाएगी और बहन भाई का आना जाना भी बंद हो जाएगा। साथ ही बहुत बड़ा मनमुटाव हो जाएगा बेटियों को अपने ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए मायके में नहीं मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षित तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा से साक्षात्कार लिया। मीणा ने बताया कि उन्हें उनके पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए , क्युकी मायके का धन भाइयों के लिए होता है। शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल में हिस्सा मिलता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी राघवीर यादव से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने बताया की महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।अगर महिला के जीवन साथी नहीं है, तो उन्हें भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पयागपुर प्रखंड के स्थानीय निवासी काजल से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने बताया की, हमे भी अपने पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए, क्युकी जितना अधिकार भाई का है, उतना ही अधिकार बहन का भी है