उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षित तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशी से साक्षात्कार लिया। खुशी ने बताया कि उन्हें भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए, क्युकी बेटियां भी परिवार का हिस्सा होती है इसलिए बेटियों को भी बेटों के बराबर भूमि अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शिक्षा का आभाव हमारे देश में प्राचीन समय से ही था। महिलायें पिछड़ी थी इसलिए उनका समुचित विकास नहीं हो पाया है। पिछड़ेपन के कारण उनका मानसिक विकास भी नहीं हो सका है। भूमि सुधार आंदोलन हमारे समाज में समय समय पर चलाया गया है, हमारा देश कृषि प्रधान देश है, इसलिए हमारे सरकार की पहल थी की महिलाओं को भी खेती में बढ़ चढ़ कर हिस्सा दिया जाये। भूमि सुधार में उन्हें बहुत सारे लाभ मिले है, तो महिलायें अपना व्यापार करके धन कमा सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के जीझरी प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविंद सिंह से साक्षात्कार लिया।अरविंद सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होता है और विवाहित महिलाओं को ससुराल में अधिकार होता है।कानून के अनुसार महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति पर अधिकार है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। मगर शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं एवं उनको इन योजनाओं की जानकारी नही होती है ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के इकौना प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सफीकु निशा से साक्षात्कार लिया।सफीकु निशा ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। ये अशिक्षित हैं और इनको किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है। कोई काम मिलेगा तो ये जरूर करेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके से बातचीत की। बातचीत में ननके ने बताया कि वे ऑटो किराये पर चलाते हैं जिसमे तीन सौ रूपए दिहाड़ी मिलता है। ननके ने बताया कि महिलाओं को शादी के पहले पूरा पिता की संपत्ति में अधिकार होना चाहिए शादी के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरूरी है जब वे ससुराल चली जाती हैं तो ससुराल वाले उन्हें पढ़ायेंगे। ननके का कहना है सरकारी योजनाओं जानकारी के लिए उनके परिवार को आगे आना होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से झब्बू से बातचीत की। बातचीत में झब्बू ने बताया कि महिलाओं को शादी के पहले जब वे नाबालिग रहते हैं तब मायके में पूरा अधिकार होता है शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है झब्बू का कहना है 10 वीं बारहवीं तक भी पढ़ी लिखी रहने से नौकरी मिल जाएगी तो अच्छा है। अब बहुत लोग पढ़ लिख रहे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरली जयसवाल से बातचीत की। बातचीत में मुरली जयसवाल ने बताया कि शादी के बाद लड़कियों का मायके में हिस्सा मिलता है शादी के बाद ससुराल में हिस्सा मिलता है। उन्होंने बताया उनके परिवार में कोई भी पढ़ी लिखी नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुलओ से बातचीत की। बातचीत में बुलओ ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत जरूरी है। उनका कहना है उनके माता पिता ने नहीं पढ़ाया इसलिए वे नहीं पढ़े हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलसीदास मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में तुलसीदास मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह समान अधिकार दिया जाए। उनका कहना है शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। पुरूष और महिला दोनों को बराबर शिक्षा मिलना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तभी उन्हें जानकारी मिलेगी। आज कल गांव की पढ़ी लिखी महिलाएं शर्म के कारण अपनी आवाज नहीं उठा पाती हैं। इसलिए पुरूष महिलाओं को जागरूक करें उन्हें शिक्षित करें ताकि वे आगे बढ़ सके
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में श्रोता ने बताया कि वे करीब हैं उन्हें मदद चाहिए वे दुकान का व्यवसाय करना चाहती हैं। साथ ही उनका कहना है यदि सरकार उन्हें मदद करती है तो वे भैंस पालन कर सकती हैं, बकरी पालन कर सकती हैं।
