उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दयाराम से बातचीत की। दयाराम का कहना है कि महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश दुबे से बातचीत की। राजेश दुबे का कहना है की महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए चाहे वो मायके हो या ससुराल दोनों जगह बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें योजना का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उनका कहना है सभी को शिक्षा देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समोखन से बातचीत की। समोखन का कहना है कि महिलाओं का संपत्ति में अधिकार शादी से पहले मायके में होता है ससुराल में अधिकार शादी के बाद होना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना चाहिए ,उन्होंने भी अपनी बेटी को पढ़ाया है अब उसकी शादी हो गयी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धर्मावती से बातचीत की। धर्मावती का कहना है की महिलाओं संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए यदि उन्हें ससुराल में अधिकार मिल जाए तो बहुत है। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ाना चाहिए वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रही हैं। सरकार सुविधा दे रही लेकिन जब जरूरत थी उस समय नहीं दी। उनका कहना है अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है पढ़ी लिखी महिलाएं आगे बढ़ रही हैं हर जगह काम कर रही हैं। उनके माता पिता गरीब थे इसलिए उन्हें पढ़ा नहीं पाए। अभी की महिलाएं पढ़ रही हैं। अशिक्षित महिलाओं को योजनाओं के लिए पैसे तो दे रही लेकिन उसको पालने में भी पैसे लगते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अवधेश से साक्षात्कार लिया।अवधेश ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को जमीन का अधिकार लेने के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से देवराज द्विवेदी से बातचीत की। देवराज द्विवेदी का कहना है महिलाओं को अधिकार आसानी से मिल जाए उसके लिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है। जब तक शिक्षित नहीं होंगी उन्हें अपना अधिकार नहीं मिल पाएगा। क्योंकि बहुत सारी सरकारी योजनाएं हैं जो अशिक्षित होने के कारण महिलाओं तक सीधे नहीं पहुँच पाता है दलाल लोग खा जाते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उनकी बेटियां हैं लेकिन वे उन्हें नहीं पढ़ा रही। पिता की संपत्ति में बेटियों का बराबर का हक मिलना चाहिए। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती से बातचीत की। मालती का कहना है कि महिलाओं को ससुराल हिंसा मिलना चाहिए मायके में नहीं। उनका कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बहुत सारी महिलाएं अशिक्षित होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं। महिलाएं जो पढ़ेंगी वे हर क्षेत्र में काम कर पायेंगी अशिक्षित महिलाओं के लिए भी बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं जिसे वे कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल से ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बलदेव सिंह से बातचीत की।बलदेव सिंह का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए इससे उन्हें कोई विवाद नहीं होगा। उनका कहना है महिलाओं के साथ साथ सबको शिक्षित होना बहुत जरूरी है शिक्षित होने पर वे हर काम कर पायेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूपेंद्र सिंह से बातचीत की। भूपेंद्र सिंह का कहना है महिलाओं का अधिकार प्राप्ति में सबसे मुख्य भूमिका शिक्षा निभाती है। शिक्षा रहेगा तो महिलाओं को हर क्षेत्र में अधिकार मिलेगा। उनका कहना है कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार शादी के पहले मायके में होना चाहिए शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को देने के लिए सीधे उनके खाते में योजना देनी चाहिए क्योंकि दलाली आजकल बहुत हो रही है
