उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनी से बातचीत की। सोनी का कहना है कि महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही उन्हें शिक्षित होना भी जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिराम से बातचीत की। हरिराम का कहना है महिलाओं को कहीं का अधिकार नहीं मिलना चाहिए, महिलाओं को शिक्षा नहीं जरूरी है नहीं तो बेटियां बर्बाद हो जाएगी होती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिराम से बातचीत की। हरिराम का कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है संपत्ति में महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। यदि बेटियां मायके में ही रहेंगी तो उन्हें संपत्ति का अधिकार दिया जाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिखा सिंह से बातचीत की। शिखा सिंह का कहना है कि पुरुषों के जैसे महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए इससे वे बाहर निकल कर नौकरी कर सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल सिंह से बातचीत की। राहुल सिंह का कहना है कि महिलाओं को मायके ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भवानी शरण से बातचीत की। भवानी शरण का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा जरूरी नहीं है क्योंकि वे घर की इज्जत हैं।उनका कहना है महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए संपत्ति में अधिकार पति का होता है। यदि मायके में भाई नहीं है तो महिला के पति का हक़ बनेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शुभकरण निषाद से बातचीत की। शुभकरण निषाद का कहना है कि महिलाओं को मायके या ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है वे अपने बेटियों को भी पढ़ाना चाहते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशल्या से बातचीत की। कौशल्या का कहना है की बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है महिलाओं को ससुराल के जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसमा से बातचीत की।कुसमा का कहना है कि महिलाओं को पढ़ाना बहुत जरूरी है वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं ,उनका कहना है महिलाओं को जमीन में ससुराल का अधिकार लेना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं को ससुराल का अधिकार लेना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश कुमार वर्मा से बातचीत की।अखिलेश कुमार वर्मा का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है. महिलाओं का अधिकार ससुराल में होना चाहिए।मायके में अधिकार लेंगी तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगी
