उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विमल सिंह से बातचीत की। विमल सिंह का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को मायके ससुराल में भुमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है अनपढ़ महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रही है इसलिए उन्हें भी शिक्षित करना चाहिए। उनका कहना है उनकी भी बेटियां हैं और अगर सरकार चाहेगी तो वे उन्हें भूमि पर अधिकार देंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यनारायण से बातचीत की। सत्यनारायण का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को नहीं अधिकार नहीं मिलना चाहिए महिलाओं को शिक्षा जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं उनको भी जागरूक किया जाए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुद्धिका से बातचीत की। बुद्धिका का कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिला में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं. ये अपनी बेटियों को जमीन में अधिकार देंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार से बातचीत की। कृष्ण कुमार का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।देश का विकास करना है तो महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना होगा। जो पुरूष अपने घर की बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं उनकी सोच गलत है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोहर लाल से बातचीत की।मनोहर लाल का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार निषाद से बातचीत की। विजय कुमार निषाद का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए यदि उनके पास अधिकार रहेगा तो उनका हाथ मजबूत होगा उनको भगा दिया जाता है घर से अगर उनके पास अधिकार रहेगा तो उन्हें दर दर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। घर से बाहर ना निकलने के वजह से महिलाओं को दबा दिया जाता है उनके साथ हिंसा होता है। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है पुरूष उन्हें नहीं पढ़ाते हैं क्योंकि उनका सोचना है यदि महिलाएं पढ़ लिख जायेंगी तो उन्हें घूमने फिरने से मनमानी करने से रोकेंगी इसलिए वे उन्हें पढ़ने से रोकती हैं। विजय कुमार का कहना है कि सरकार ने महिलाओं के रोजगार के लिए बहुत सारी योजनाएं निकाली हैं। लेकिन जब तक महिलाएं पढ़ी लिखी नहीं रहेंगी तो रोजगार नहीं कर पायेंगी। इसलिए उन्हें पढ़ना जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित से बातचीत की। अमित का कहना है कि महिलाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है, सरकार बहुत सारी योजनायें निकाल रही हैं लेकिन गांवों में अभी भी बेटियों को नहीं पढ़ाया जाता है तो सरकार को उचित प्रयास करना होगा। उनका कहना है महिलाओं या बेटियों को पिता की संपत्ति मे अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि जितना बेटे करते हैं बेटियां नहीं कर सकती हैं, जो कर्तव्य बेटे निभा सकते हैं बेटियां नहीं निभा सकती। महिलाओं को अधिकार सिर्फ ससुराल का मिलना चाहिए शादी के पहले उनका अधिकतर मायके में होता है ,बेटियों को पढ़ाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से असलम से बातचीत की। असलम का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है महिलाओं या बेटियों को मायके ससुराल में जमीन पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है तभी उनका विकास होगा। पढ़ी लिखी नहीं रहने के कारण अशिक्षित महिलाओं को किसी भी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है महिलाओं को पुरुषों के बराबर भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से वे अच्छे से रहेंगी ,वे कोई व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। सरकार ने जो नियम लागू किया है सही है उनका कहना है वे अपने पति के संपत्ति में भी हिस्सा लेना चाहती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस पांडे से बातचीत की। प्रिंस पांडे का कहना है की महिलाओं या बेटियों को भूमि का बराबर का अधिकार दिया जाए इससे उनके रहन सहन में बदलाव आएगा और वे आगे भी बढ़ेंगी। महिलाएं जागरूक होंगी तो समाज जागरूक होगा। वे जैसे भी रहना चाहती हैं वैसे रह सकती हैं, उनका कहना महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है, सरकार भी कई सुविधा दे रही है. माता पिता को भी जागरूक होना चाहिए अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए। वे अपनी बेटियों को शिक्षित कर रहे हैं।