उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज सिंहपुर गांव ठकुराइन पुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का भूमि में अधिकार शादी के पहले मायके में होना चाहिए और शादी के बाद भूमि का अधिकार ससुराल में होता है ,क्युकी महिलाओं की शादी में लाखो खर्च हो जाते है। माता पिता के अगर पुत्र संतान नहीं है तो, महिलाओं पैतृक संपत्ति में पूरा अधिकार होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की, शादी के पहले महिलाओं का अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार पैतृक संपत्ति में समाप्त हो जाता है। लड़की की शादी में माता पिता बहुत सारा पैसा खर्च करते है। हमारे समाज में लड़का और लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लड़की के विदाई के समय माता पिता बहुत भावुक हो जाते है। पुरुष और महिला में कोई भेद भाव नहीं करना चाहिए। हमारे सरकार के द्वारा बहुत सारी योजनाए चलाई जा रही है, जो अशिक्षित महिलाओं तक नहीं पहुंच रही है। डर के कारन महलायें घर के बार नहीं निकल रही है, क्युकी समाज उनपर दबाव डाल रहा है। महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरुरी है और शिक्षित होना भी जरुरी है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटकउ से साक्षात्कार लिया।छोटकउ ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। बेटी मायके में है तो पिता की सम्पत्ति में पूरा अधिकार है। शादी के बाद ससुराल में उनका हक हो जाता है। यदि मायके में पिता, मां, भाई नहीं है तो दोनों जगह का भूमि में अधिकार होना चाहिए। लड़कियों को शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अशोक कुमार से साक्षात्कार लिया।अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति जागरूक किया जा सकता है। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज सिंगपुर गांव सिंगपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को कोई भी अधिकार नहीं मिलता है। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए , पर उन्हें अधिकार नहीं मिलता है। किसी प्रकार की सरकारी योजना भी नहीं मिलती है, महिलाएं कोई भी लाभ नहीं उठा पा रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज सिंगपुर गांव ठकुराईंपुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से फातिमा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को मायके तथा ससुराल में भूमि में बराबर का हक होना चाहिए, क्युकी लड़का और लड़की में कोई भेदभाव नहीं है दोनों समान है। महिलाओं को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज सिंगपुर गांव सिंगपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ललन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को मायके तथा ससुराल में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। शादी के बाद भी महिलाओं का पैतृक संपत्ति में पूरा अधिकार होना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। 2 महीने से राशन नहीं मिला है। महिलायें ख़ुशी से अगर अपना अधिकार देना चाहती है, तो दे सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामा से साक्षात्कार लिया।रामा ने बताया कि महिला को मैके और ससुराल दोनों जगह भूमि अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही महिलाओं को नौकरी भी मिलना चाहिए। लड़का और लड़की में फर्क नहीं करना चाहिए