उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा जगतपुर गांव जगतपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से विमला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है, शादी के पहले महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिल रहा है। महिलाओं को भी बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए, सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा जाकतपुर गांव जाकतपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्तू राम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का भी भूमि में अधिकार है। अगर पिता के पुत्र संतान नहीं है तो, मायके में भो बेटियों का पूरा हक़ है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अगर बेटियों को नौकरी मिलेगा तो वो जरूर करायेंगे।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं के लिए शिक्षा जरूरी है और जब तक शिक्षक नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। महिलाओं को घरो से बाहर निकलना बहुत जरुरी है , जो अशिक्षित महिलाएं है वो घरो के बाहर नहीं जा पा रही है और सरकारी योजनाओ से भी वंचित रह जाती है। जब तक महिलायें मायके में है तब तक उनका पूरा अधिकार है , शादी हो जाने के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। पहले भूमि को केवल पुरुषों की संपत्ति मानी जाती थी लेकिन अब कानून महिलाओं को भी भूमि का अधिकार देता है। महिलाओं को अपने इस अधिकार के बारे में जानकरी होना चाहिए और पाने की कोसिस करनी चाहिए। अपने परिवार में अपने अधिकार या अपने हक़ के लिए आवाज़ उठानी होगी। सरकार महिलाओं के भूमि अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दे रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की हमारे समाज में महिलाओं का पूरा अधिकार होना चाहिए भूमि में, जिस प्रकार ससुराल में उनका हक़ होता है , उसी प्रकार उनका मायके में भी हक़ होना चाहिए। परन्तु माता-पिता ये भी सोचते ही की अगर हम संपत्ति में हिस्सा अपने बेटी को देंगे, तो अपने बेटे को क्या देंगे। यही कारण है की माता पिता नहीं चाहते है, की लड़कियों का भी भूमि में हिस्सा हो। उनका अधिकार केवल ससुराल में होता है। हमारे समाज में महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है और जब तक शिक्षित नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगी। भारत सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है। पुरुषो को महिलाओं को घरो से बाहर निकलने देना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा शिवनहा गांव शिवनहा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से धांधू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को ससुराल और मायके दोनों जगह बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज कंदरा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का भी अधिकार भूमि में हो सकता है। शादी हो जाने के बाद उनका हक़ ससुराल में होता है, अगर उनका भाई नहीं है तो पैतृक संपत्ति में उनका पूरा अधिकार होता है। महिलाओं का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है, अगर पढ़ी लिखी नहीं होगी तो अपने अधिकारों को नहीं जान पाएंगी
नाम उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार ने बताया कि अविवाहित लड़कियों का मायके में और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षा के कारण महिलाओं को महिला हित से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लाभ से वो वंचित रह जाती हैं। महिलाओं को जागरूक होना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से विनीत कुमार सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का पैतृक संपाति में शादी के पहले पूरा अधिकार है और शादी के बाद कोई अधिकार नहीं है। अगर लड़की का भाई नहीं है , तो अगर पिता चाहे तो अधिकार दे सकता है। शिक्षा के लिए महिलाओं के साथ कोई रोक टोक नहीं होना चाहिए। कुछ परिवारवाले महिलाओं पर दबाव डालते है, और उन्हें बाहर जाने से रोकते है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से आशीष सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है, पुरुषो का भी फ़र्ज़ बनता है की उन्हें जागरूक करे और बाहर निकलने दे , उन्हें पढ़ाये लिखाये। महिलायें घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी और आगे बढ़ पाएंगी। शिक्षित लोग अपने बेटियों को पढ़ते है और उन्हें बाहर जाने देते है। आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में काम कर रही है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूबे दास शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तो वह योजनाओं का लाभ नहीं ले पायेंगे साथ ही नौकरी प्राप्त भी नहीं कर पायेंगी। महिलाओं के लिए शिक्षा जरूरी है। उनका कहना है महिलाओं को पैतृक संपत्ति में शादी से पहले अधिकार होता है साथ ही यदि मायके में माता पिता और भाई ना हो तो पैतृक सम्पत्ति में उनका अधिकार बनता है
