उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से साक्षात्कार लिया।राजू ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना बहुत जरुरी है। शिक्षा और जागरूकता के अभाव में महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नही होता है. पुरुषों में कमी है कि वो महिलाओं को बाहर नही निकलने देते हैं तथा घर के अंदर सिमित रखते हैं।मैके में कोई नही है तब महिला को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। अगर माता , पिता या भाई है तो उसे अधिकार नही मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आसिफ से साक्षात्कार लिया।आसिफ ने बताया कि हर महिला को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षा के अभाव में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलता है शादी के बाद लड़की के मैके में कोई नही है तब उसे सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। अगर माता , पिता या भाई है तो इस परिस्थिति में सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज लौकाही ग्राम मकईपुरवा से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकू से साक्षात्कार लिया। रिकू ने बताया की शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा सकता है। पैसे से कमजोर होने के कारण वो अपने बच्चो को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते है। महिलाओं का भी हक़ पैतृक संपत्ति में बराबर का है। अगर नारी नहीं होंगी तो पुरुष कहां से होंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज लौकाही ग्राम लौकाही से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से देशराज से साक्षात्कार लिया। देशराज ने बताया की शादी के पहले महिलाओं को पैतृक संपत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए, और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। जब तक महिलायें जागरूक नहीं होंगी तब आगे नहीं बढ़ सकेंगी, सरकारी योजनाओं को भी नहीं जान पाएंगी। अगर शिक्षित होंगी तो सभी चीज़ो के बारे में जानकारी हासिल कर लेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज लौकाही ग्राम लौकाही से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार ने बताया की महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जा सकता है, इसलिए शिक्षा बहुत जरुरी है। पुरुष वर्ग महिलाओं को घरो से बाहर नहीं निकलने देते इसलिए वो जागरूक और शिक्षित नहीं हो पाती है। शादी के पहले लड़की का पैतृक संपत्ति पर बराबर का अधिकार होता है और शादी के नाद ससुराल में होता है।महिलायें जब शिक्षित होंगी तभी उन्हें सारी जानकारी मिल पाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज लौकाही ग्राम लौकाही से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चाचा जी से साक्षात्कार लिया। चाचा ने बताया की महिलाओं को पैतृक संपत्ति के अधिकार नहीं मिलना चाहिए, उनका अधिकार ससुराल में होता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। जानकारी के आभाव में महिलाओं तक सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच पाती है।अगर लड़की का भाई नहीं है तो अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज सिंघपुर ग्राम सिंघपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू सिंह से साक्षात्कार लिया। नीतू सिंहने बताया की महिलाओं को पैतृक संपत्ति में उनके शादी के पहले अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए। महिलायें जब ताका शिक्षित नहीं होंगी तब तक जागरूक नहीं होंगी, उन्हें अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होगा। शिक्षा की कमी के कारण महिलाओं को बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। अशिक्षा के कारण लोग सरकारी योजनाओ को जान नहीं पाते है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज जनतापुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोदी से साक्षात्कार लिया। रोदी ने बताया की महिलाओं का पैतृक संपत्ति में विवाह के पहले अधिकार है और विवाह के बाद नहीं है। अगर लड़की का है भाई नहीं है तो उसे पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। सभी का शिक्षित होना जरुरी है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज द्रपट से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र ने बताया की महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल सकता ही, परन्तु अगर पिता के पुत्र संतान भी है, तो परेशानी भी हो सकती है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर ,मौज यातपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा से साक्षात्कार लिया। राधा ने बताया की महिलाओं को मायके के संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए।