उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़कियों को हमारे समाज में मानसिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है। अगर हमारे समाज में शिक्षित महिलाएं जागरूक नहीं हैं, तो वे कैसे आगे बढ़ सकती हैं। उन्हें अपना व्यवसाय खुद करना होगा सरकार भी उनकी मदद करेगी। हमारे समाज में शिक्षित महिलाएं और अशिक्षित महिलाएं एक दूसरे को देखकर जागरूक होंगी तो उनके साथ में वे भी आगे बढ़ेंगी। वे अपना खुद का व्यवसाय करें जिससे उन्हें लाभ होगा। बहुत सारा ऐसा काम है जैसे सिलाई मशीन या कंप्यूटर का काम, बैंकों में काम कर सकते हैं और निजी काम भी किए जा सकते हैं। नौकरी भी कर सकती है, खाना बना सकती है, अदालत में बैठ भी सकती है। महिलाएं शादी के बाद ससुराल जाती हैं वहां उनके साथ अत्याचार होता है इसलिए वह तनाव में अपनी जान गंवा देती है, इसलिए हमारे समाज में जीवन खोना और कच्ची मौत मरना बहुत अपराध है। यह बहुत दुख की बात है क्योंकि जीवन इतने आरामदायक तरीके से नहीं निकलता है, बहुत पैसा कमाने के लिए मानव शरीर प्राप्त होता है, इसलिए हमारे लिए समाज में जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जागरूक करना चाहिए तथा उन्हें पूरी जानकारी देनी चाहिए। हमारे समाज में महिलाएं शिक्षित या अशिक्षित हैं, अगर वे हमारी आवाज सुनती हैं, तो वे भी जागरूक हो जाती हैं। हमारे समाज में महिलाओं के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है, जिसके कारण हमारे समाज में महिलाओं को पीटा जाता है और जंगलों में फेंक दिया जाता है, जिससे वे अपने घरों से लापता हो जाती हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है जिसके खिलाफ महिलाएं आवाज उठाती हैं लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया जाता है उनकी कोई सहायता नहीं की जाती है। आज के समाज में महिला पुरूष दोनों की गलती होती है लेकिन केवल महिलाओं के साथ ही गलत किया जाता है। इसलिए महिलाओं को जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। महिलाओं के पास पूंजी नहीं है इसलिए वे अपना व्यवसाय नहीं कर पाती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में लड़कियों के माता-पिता ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं इसलिए लड़कियां लापता हो रही हैं। माता पिता को ध्यान देना चाहिए कि बच्चे कहां जा रहे क्या कर रहे। महिलाओं और किशोर लड़कियों का गायब होना सामाजिक बुराइयों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। हमें लैंगिक भेदभाव, रोजगार की कमी और आजीविका के अवसरों जैसी गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए रोकथाम के बारे में सोचना होगा

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विकास खंड नवाबगंज में ग्राम सभा निधि नगर संकल्पा से अभिषेक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की उन्हें क्षेत्र की सड़क की हालत बहुत गंभीर है