उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल तिवारी से बातचीत की। राहुल तिवारी का कहना है की पहले की महिलाएं अशिक्षित रहती थी उन्हें बहला फुसला कर के जमीन वगैरह अपने नाम से करवा लेते थे। लेकिन अब महिलाएं शिक्षित हो रही हैं वे ऐसा नहीं कर सकती हैं। अभी की सरकार में सबकुछ अच्छा चला रहा महिलाओं को कई योजनाएं दी जा रही उनके उन्नति के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। कुछ लोग बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं शादी कर देते हैं और बाद में विवाद करते हैं यदि वे शिक्षित हो जाए तो विवाद खत्म हो जाएगा। पुरूष सोचते हैं कि महिलाएं पढ़ लिख लेंगी तो उन्हें सम्मान नहीं देंगी ये उनकी गलत सोच है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुखदेव मिश्र से बातचीत की।सुखदेव मिश्र का कहना है कि पारिवारिक दबाव के कारण या मज़बूरी के कारण महिलाएं पढ़ नहीं पर रहे। उनका कहना है बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेगी और जो पढ़े-लिखे महिलाएं बेटियां हैं वह उनको जानकारी है वह हर कार्य कर रहे हैं जो अनपढ़ महिलाएं हैं उनको जानकारी ही नहीं है और सरकारी योजना का वह लाभ नहीं ले पा रहे हैं. महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए यदि वे अपना अधिकार नहीं पायेंगे तो घर में विवाद उत्पन्न होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से बातचीत की।राजेश कुमार का कहना है बेटियों के लिए पढ़ाई जरूरी है। ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग बेटियों को नहीं पढ़ा रहे क्योंकि उनके पास उतना दिमाग नहीं है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंसाराम से साक्षात्कार लिया। मंसाराम ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करना है तो उनका खर्च अभिभावक को उठाना चाहिए। वर्ना बेटी पैसों के लिए गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो सकती है।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। अशिक्षित महिलाओं पर अत्याचार होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेंद्र तिवारी से साक्षात्कार लिया। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा और उन पर हो रहा अत्याचार बंद होगा। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।अशिक्षा के कारण बेटियां अधिकार से वंचित हैं। महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाराम से साक्षात्कार लिया। राजाराम ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।अशिक्षा के कारण बेटियां अत्याचार सहने के लिए मजबूर हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चेतराम तिवारी से साक्षात्कार लिया। चेतराम तिवारी ने बताया कि बेटी पढ़ाओ और देश को आगे बढ़ाओ।गरीबी या छोटी मानसिकता के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को नही पढ़ाते हैं। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।देश के विकास के लिए महिलाओं का भरपूर सहयोग और समाज में उनकी भागीदारी होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से राजेश पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुपम से बातचीत की। अनुपम का कहना है वे बचपन से जुझारू रही हैं पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवार के तरफ से दबाव रहा लेकिन फिर भी ट्यूशन पढ़ाने लगी उनका आत्म सम्मान बढ़ने लगा। उनका कहना है मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम को सुनने के बाद बहुत अच्छा लग रहा। इससे काफी पेरेन्ट्स अपने बच्चों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं और बहुत लोग अपने बच्चों को आगे बढ़ा रहे हैं। अनुपम का कहना है वे अपनी बेटियों को संपत्ति में अधिकार देंगे ,क्योंकि बेटी और बेटा दोनों एक समान है यदि किसी के तीन बच्चे हैं लड़का और लड़की हैं तो तीनो को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। यह कानून है और लंबे समय से चल रहा है, लेकिन समाज में देखा गया है कि लड़कियों को उनका अधिकार नहीं दिया जाता है।लोग पहले की तुलना में बहुत सारी लड़कियों को बाहर पढ़ने भेजते हैं, न केवल माता-पिता की वजह से, बल्कि इसलिए भी कि लड़कियों को थोड़ा आत्मविश्वास मिलता है। आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और माता-पिता को यह भी सोचना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रीमती मधुबाला सिंह से बातचीत की। मधुबाला का कहना है कि हम सबको बहुत परिश्रम करने के बाद आज आशा की नौकरी मिली हम लोगों को तनख्वाह नहीं मिलता है काम करने पर ही हर महीना का पैसा मिलता है। उनका कहना है पहले के जमाने में बहुत परिश्रम करना पड़ता था अब यदि बेटियों को पढ़ाने के लिए भेजा जाता है तो लोग उनकी हसी उड़ाते हैं वे बुरे लोग होते हैं। आज की भी पढ़ी लिखी महिलाएं घर पर बैठी हुयी हैं उन्हें पूरी जानकारी नहीं मिल पाता। महिलाओं को छूट दिया जाएगा तभी वे कुछ कर पायेंगी। जब वे ससुराल जाती हैं वहां पर भी उन्हें छूट मिलेगा तभी कुछ कर पायेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम शंकर से साक्षात्कार लिया। राम शंकर का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें शिक्षा भी मिलना चाहिए। अगर महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है।