उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के महाराजगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लालउ राम से साक्षात्कार लिया। लालउ राम का कहना है कि महिलाओं को जरुरत से ज्यादा नहीं पढ़ाना चाहिए। महिलाओं को बस हाई स्कूल तक ही पढ़ाना चाहिए। आज के समय में महिलाये कार्य कर रही है, इस लिए पुरुष जेल में है। महिलाये कमाने में इतनी व्यस्त है, की वो अपने पति के बारे में भी नहीं सोच रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता सिंह से साक्षात्कार लिया। अनीता सिंह का कहना है कि उनके समय में उनके माता पिता के पास पैसे नहीं हुआ करते थे, इसलिए उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिसे तैसे पूरा किया और उसके बाद नहीं पढ़ पायी। भूमि के अधिकार में लड़को का हिस्सा बनता है, लड़कियों का हिस्सा नहीं बनता है। बेटियों का अधिकार उनके ससुराल में होता है। जब लड़कियां पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेंगी तो फिर लड़के क्या करेंगे ? ज़माने के हिसाब से बहुत कुछ बदला है। जिनके माता पिता शिक्षित है, वो अपनी बेटियों को शिक्षित कर रहे है। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है। पर ये विवाद कभी ख़त्म नहीं होने वाले है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पांडे से साक्षात्कार लिया। पांडे का कहना है कि समाज में महिलाओं को जरूर पढ़ाना चाहिए। पहले के मुकाबले आज के समाज में बहुत बदलाव आया है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरली मनोहर से साक्षात्कार लिया। मुरली मनोहर का कहना है कि पहले के ज़माने में कुछ और था , लेकिन अब के ज़माने में कुछ और है। महिलाओं और बेटियों को समाज में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। निम्न विचार वाले लोग ये सोचते है, की लड़कियों को पढ़ाने से वो भाग जाती है। जब तक महिला और पुरुष अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामतेज यादव से बातचीत की। रामतेज यादव का कहना है कि लड़का लड़की दोनों बराबर होते हैं, दोनों को पढ़ना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। पढ़ाई करने से कोई दिक्कत नहीं होती बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। पहले के ज़माने में लोग पढ़े लिखे नहीं रहते थे आज के जमाने में लोग पढ़ रहे हैं सब कुछ कर रहे हैं। कुछ लोगों की गलत सोच है जो वे सोचते हैं कि बेटियों को ज्यादा पढ़ाने से वे गलत कदम बढ़ायेंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हैदर अली से बातचीत की। हैदर अली का कहना है समाज में बेटियों को पढ़ना चाहिए कुछ लोग नहीं पढ़ाते वे खुद नहीं पढ़े होते हैं। उनका कहना है बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोशिला से बातचीत की। कोशिला का कहना है महिलाओं या बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंसाराम से बातचीत की। मंसाराम का कहना है कि महिलाएं पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेगी। कुछ परिवार में गरीबी होने के कारण लोग अपने बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला से बातचीत की। सुशीला का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को पढ़ाना चाहिए। लोग पैसा ना होने के कारण परिवार में नहीं पढ़ा रहे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संचित सिंह से बातचीत की। संचित सिंह का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है पहले सुविधाएँ नहीं दी लेकिन अभी के सरकार सभी योजनाएं दी जा रही हैं अभी सबको पढ़ना चाहिए। कुछ बेटियां पढ़ने जाने के नाम पर मॉल जाती हैं शॉपिंग करती हैं उनपर मॉ बाप को विशेष ध्यान देने की जरूरत है उनकी सुरक्षा करने की जरूरत है
