उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से सरस्वती बहराइच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि बच्चों को पति - पत्नी के झगड़े से दूर रखना चाहिए । बच्चों को पति और पत्नी के बीच झगड़ों में शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका उनके बचपन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है । ये संघर्ष उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं और उन्हें आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती हैं । बच्चों को यह महसूस नहीं कराना चाहिए कि उनके माता - पिता के बीच तनावपूर्ण परिस्थितियाँ उनके जीवन को हमेशा के लिए है ।
