उत्तर-प्रदेश के बहराइच जनपद से मोबाइल वाणी संवाददाता शगुफ्ता बहराइच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं की स्थानीय गाँव में लम्बे अर्शे से भारी मात्र में कचरे का ढेर लगा है मगर आज तक कोई भी सफाई कर्मचारी यहाँ भटकते हुवे भी नहीं आया , अब तो कचरे के वजह से लोगों में बीमारियाँ भी पनपने लगी हैं मगर यहाँ के सफाई कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा |
