उत्तरप्रदेश के बहराइच जिला से सरस्वती बहराइच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बच्चों को इंटरनेट का सही उपयोग सिखाना बहुत महत्वपूर्ण है । उन्हें बताना होगा कि वेब पर सुरक्षित रूप से और केवल आधिकारिक साइट से जानकारी कैसे प्राप्त करें । सोशल मीडिया और ऑनलाइन खेलों का सही ढंग से उपयोग करने के महत्व को समझाना चाहिए और कभी भी कोई अन्यायपूर्ण सामग्री मिले तुरंत सही मार्ग दिखाए ताकि वे सुरक्षित रह सकें।
