बहराइच। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटेरा मंडल के पंचायत भवन देवरा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अक्षयवर लाल गोंड और पंचायत भवन सतपेड़िया में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सांसद ने विश्वकर्मा योजना अभियान, मन की बात, वोटर चेतना अभियान और विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने गांव में जाकर बढ़ई, लोहार और राजगीरों को विश्वकर्मा योजना अभियान के बारे में बताएं। उनसे आवेदन कराएं, जिससे श्रमिकों का उत्थान हो सके।