बहराइच। यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण न होने पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों व शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। उन्होंने कार्य हर हाल में 25 दिसंबर तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर संबंधित सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोकने व खंड शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।