बहराइच में आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाने की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सेमरी घटही में जंगल व नहर के किनारे संदिग्ध स्थलों पर आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किया गया।