उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से अंश श्रीवास्तव की बातचीत राखी श्रीवास्तव से हुई। राखी श्रीवास्तव ने बताया कि वे पहले सब्ज़ी मंडी जा कर सब्ज़ियों के भाव की जानकारी लेती थी, लेकिन अब बहराइच मोबाइल वाणी के माध्यम से घर बैठे मंडी के भाव की सारी जानकारी मिल जाती है और ये ठगी का शिकार होने से बच जाती है, इसके लिए राखी मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है।
