बहराइच शहर के घंटाघर के निकट S.B मोबाइल शॉप नमक थोक मोबाइल की दुकान में देर रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें मोबाइल की दुकान व दुकान में रक्खा समान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाली नगर के घंटाघर के निकट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय के निकट एक S.B मोबाइल नमक मोबाइल फोन की दुकान संचालित है। चांदपुरा मार्ग पर एसबी थोक और फुटकर मोबाइल के विक्रेता हैं। रविवार देर रात को मोबाइल की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने सोमवार सुबह चार बजे दमकल विभाग को सूचना दी। प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी गेंदालाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। दुकान मालिक के मुताबिक तीन से चार लाख के बीच नुकसान हुआ है।
