खैरीघाट (बहराइच)। गन्ने के खेत में घास काटने गई एक महिला पर बृहस्पतिवार सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। 20 दिन में तेंदुए के हमले में यह तीसरी मौत है। दो लोग घायल हो चुके हैं। तेंदुआ लगातार हमला कर रहा है। इसे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों की खेती-किसानी चौपट हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
