Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
इंदौर मप्र के मालवा में बसा हुआ है और मालवा माटी को लेकर कहावत है कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर... सैकड़ों बरस पहले कही गई यह बात आज भी उतनी ही सच्ची लगती है। इंदौर की सूरत और सीरत आज भी इस कहावत पर कायम है। आप पूछेंगे कैसे तो वो ऐसे कि यहां आने वाला कोई आदमी शायद ही कभी भूखे लौटता होगा।
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। तेज़ रफ्तार वक्त और इस मशीनी युग में जब हर वस्तु और सेवा ऑनलाइन जा रही हो उस समय हमारे समाज के पारंपरिक सदस्य जैसे पिछड़ और कई बार बिछड़ जाते हैं। ये सदस्य हैं हमारे बढ़ई, मिस्त्री, शिल्पकार और कारीगर। जिन्हें आजकल जीवन यापन करने में बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे में भारत सरकार इन नागरिकों के लिए एक अहम योजना लेकर आई है ताकि ये अपने हुनर को और तराश सकें, अपने काम के लिए इस्तेमाल होने वाले ज़रूरी सामान और औजार ले सकें। आज हम आपको भारत सरकार की विश्वकर्मा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। तो हमें बताइए कि आपको कैसी लगी ये योजना और क्या आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं। मोबाइल वाणी पर आकर कहिए अगर आप इस बारे में कोई और जानकारी भी चाहते हैं। हम आपका मार्गदर्शन जरूर करेंगे। ऐसी ही और जानकारियों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी,
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
नरसिंहपुर के जिला उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवदेन की अंतिम तारीख 30 मार्च है । यहां 240 सीट के लिए आवेदन बुलाए गए हैं
लोकसभा चुनाव के लिए जिला स्तरीय एवं विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण बुधवार 20 मार्च को नरसिंह भवन में होगा
सरकार द्वारा रोजगार की प्रयास दूसरी ओर अधिकारियों की घुश्खोरि से कर्मचारी वर्ग त्रस्त हैं
नर्मदापुरम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम 25 मार्च तक जुड़वा सकेंगे
नर्मदापुरम जिले में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन 21 मार्च को सुबह 10 किया जाएगा । इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है ।
