Transcript Unavailable.

तुम प्रेम हो आस्था हो विश्वाश हो टूटी हुई उम्मीदों की एक मात्र आस हो हर जान का तुम ही तो आधार हो नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो उठो अपने अस्तित्व को संभालो केवल एक दिन ही नहीं हर दिन के लिए तुम ख़ास हो दोस्तों पूरे विश्व में महिलाओं ने अपनी पहचान बनाकर एक अनोखी छाप छोड़ी है, जिसका लोहा सबने माना है और खुले दिल से स्वीकार भी किया है जैसा की हम सभी जानते हैं की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं के समाज में उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा समाज में उनके प्रति सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। ।इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कुछ ख़ास विषय के साथ मनाया जा रहा है विषय है "डिजिटल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी "है जिसका उद्देश्य है लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना। आइये हम सब मिलकर इस महिला दिवस पर संकल्प लेते हैं कि हम सब, महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके प्रगति में कभी भी बाधा नहीं बनेंगे।आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से विश्व महिला दिवस की ढेरो शुभकामनाएं .

ऐसे मनाना होली का त्यौहार, पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार, यह मौका अपनों को गले लगाने का, तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार। होली का त्योहार आते ही लोग अपने दोस्तों और परिवार वालो को होली की शुभकामनाएँ और बधाई सन्देश भेजने लगते हैं। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। तो आइये हम सभी मिल कर इस पर्व को हर्षों उल्लास के साथ मनाये आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की और से होली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

केंद्र सरकार समय-समय पर युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए कई तरह की योजनाएं लाती रहती है। इन्हीं में से एक योजना है आत्मनिर्भर भारत योजना। हाल ही में इस योजना को लेकर सोशल मीडिया पर एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधी के पद पर नियुक्ति पाने के लिए 4950 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारत का प्रमुख (UPI) यानी भुगतान मंच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने कैलेंडर वर्ष के अंत में यानी दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के 7.82 अरब लेनदेन किए। यह एक रिकॉर्ड भी है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के जारी आंकड़ों के अनुसार देश का खुदरा डिजिटल भुगतान नवंबर की तुलना में दिसंबर में लेनदेन की मात्रा 7.12 फीसदी अधिक थी, जबकि समान अवधि के दौरान लेनदेन का मूल्य 7.73 फीसदी अधिक था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पिछले दो महीने से राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद फ्लू के बढ़ते मामलों से लोगों में डर है, क्योंकि इससे जूझ रहे मरीजों में कोरोना जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच होली पर मौसम मिलाजुला रहेगा। राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में तेज वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, होली तक आंशिक तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें 

Transcript Unavailable.

1.आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, विपक्ष ने लगाया भाजपा पर झूठे मुक़दमों में फंसाने का आरोप। 2.सुप्रीम कोर्ट ने स्थानों के नाम बदलने की याचिका को फूट डालो की राजनीति बताया, कहा देश में सभी धर्म बराबर। 3.कश्मीर में हुई एक और कश्मीरी पंडित की हत्या, विपक्ष ने कहा भाजपा पंडितों को बचाने में रही विफल। 4.एक शोध के अनुसार अधिकतर महिलाएं घरेलु काम के चलते चारदीवारी तक ही रहती हैँ सीमित। 5.दक्षिण अफ्रीका को हरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला विश्व कप का खिताब।