Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के नरसिहपुर से कमल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि "जीरो पॉइंट्स फॉर चिल्ड्रेन्स" की रिपोर्ट भारत में भुखमरी की भयावहता का आइना है।देश में आर्थिक असंतुलन बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों के जरिए किये जा रहे अनुपालन की कमियों को खोज कर और बेहतर कार्यान्वित किया जा सकता है। भुखमरी की भीषण स्थिति को दूर करने के लिए सरकारी,गैरसरकारी एवं निजी क्षेत्रों को युद्ध स्तर प्रयास करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

साल भर में उपभोक्ता हित की बात सामान्य रूप से दो बार होती है । उसमें से एक दिन है 15 मार्च यानी विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस । हर क्षेत्र में कहीं ना कहीं उपभोक्ता शोषित होते हैं । उपभोक्ता भी अपने अधिकार के प्रति सजग नहीं रहते । बैंक के एटीएम कार्ड धारकों को किस तरह का लाभ मिलता है, यह जानकारी दे रहे हैं पंजाब नेशनल बैंक नरसिंहपुर के उप शाखा प्रबंधक कमल नेमा । उपभोक्ताओं के अगर कोई सवाल हैं तो आप मोबाइल वाणी के नंबर 9540039658 पर फोन कर तीन नंबर की बटन दबाकर उसे जरूर रिकॉर्ड कर सकते हैं ।

नमस्कार साथियों मैं निकेत अवधिया- नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश शासन उप मुख्यमंत्री वाणिज्यक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी जगदीश देवड़ा का बुधवार 13 मार्च को जिले के प्रवास पर रहा और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुये। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार 13 मार्च को प्रातः 11.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे नरसिंहपुर आयें। वे यहां पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में वर्चुअल रूप से दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सूरज पोर्टल लांच कार्यक्रम में जुड़ें। इसके भाजपा कार्यालय में आगामी चुनाव को लेकर एक बैठक कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट किया बाद में सायं 5 बजे नरसिंहपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान किया।

Aditya Singh 12:13 AM (6 hours ago) to Gv-Ranchi-Team, Saraswati नमस्कार आज गुरूवार 14 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। -- लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह बीजेपी ने प्रदेश में सभी सीटों से अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। -- कमलनाथ के करीबी और चौरई से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ली। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने चौधरी गंभीर सिंह के साथ आए नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। छिंदवाड़ा के अलावा कटनी, मुरैना के कांग्रेस नेताओं और 12 जिलों के 60 डॉक्टरों के साथ 20 फॉर्मासिस्टों ने बीजेपी का दामन थामा। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।

नर्मदा के किनारों पर अलग-अलग राजवंशों की न जाने कितनी कहानियां लिखी हुई हैं। हालांकि राजवंशों से ज्यादा सभ्यता की कहानियां ज्यादा मुक्कमल दिखाई देती हैं। नर्मदा और उसकी महत्ता को बेहतर समझना हो तो हर साल होने वाली नर्मदा परिक्रमा को देख आना चाहिए। कहने को तो यह परिक्रमा धार्मिक है लेकिन उससे ज्यादा यह सामाजिक है, और प्रकृति के साथ मानव के सहअस्तिव का ज्ञान कराती है।

परामर्श के साथ ही दवाएं भी कराई उपलब्ध

कलेक्टर ने दिए निर्देश

कार्यकर्ताओं को दिए जरूरी निर्देश

22 मार्च तक चलेगा अभियान